फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ghoghriya's team emerged as champions.

Jind News: घोघड़ियां की टीम बनी चैंपियन, डॉ. रमेश बूरा ने जीती स्कूटी

Tue, 27 Oct 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ghoghriya's team emerged as champions.
27उचाना01 : टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता घोघड़ियां की टीम ईनामी ट्रॉफी व स्कूटी के सा
उचाना। कैथल जिले के पाई में 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उचाना क्षेत्र के घोघड़ियां गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में घोघड़ियां की टीम ने खेड़ी चौपटा को 34 रन से हराकर प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये जीते। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि नियमानुसार केवल 35 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को ही खेलने का मौका दिया गया।
विज्ञापन

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए घोघड़ियां की टीम ने 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेड़ी चौपटा की टीम 79 रन पर सिमट गई। इस तरह घोघड़ियां ने 34 रन से जीत दर्ज की। खेड़ी चौपटा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि बड़सिकरी और भाणा गांव की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण घोघड़ियां टीम के 45 वर्षीय खिलाड़ी डॉ. रमेश बूरा रहे। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया और पुरस्कार स्वरूप स्कूटी दी गई। डॉ. रमेश ने बल्लेबाजी में 88 रन बनाए, जिसमें एक ओवर में छह छक्के शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी दम दिखाते हुए चार विकेट हासिल किए।

घोघड़ियां की टीम के खिलाड़ियों मास्टर राजेश, सुखविंद्र, अनूपा, बिंटू, विश्वास उर्फ बिल्लू बूरा, वीरेंद्र वकील, शील्ला, नरेंद्र, कपिंद्र, सन्नी और डॉ. रमेश मेशा ने बताया कि डॉ. रमेश ने लगातार सात गेंदों पर सात छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। आयोजक डैनी राजा और डॉ. पवन ढुल सहित अन्य सदस्यों ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed