फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Geeta got first place in speech competition

Jind News: भाषण प्रतियोगिता में गीता ने पाया प्रथम स्थान

Wed, 27 Aug 2025 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Geeta got first place in speech competition
26जेएनडी11-राजकीय आईटीआई महिला विंग में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदसय। स
जींद। प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल की अध्यक्षता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला विंग) में उद्यमिता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राइटिंग प्रतियोगिता से हुई, जिसमें 8 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अपनी लेखन कला के माध्यम से प्रतिभागियों ने समाज, शिक्षा और उद्यमिता से संबंधित विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमा रानी, द्वितीय स्थान स्वीटी व तृतीय स्थान अनु ने प्राप्त किया। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पांच छात्राओं ने भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार पर आधारित भाषण दिया। इसमें प्रथम स्थान गीता, द्वितीय स्थान खुशी व तृतीय स्थान नीलम ने हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागियों ने स्वरोजगार, उद्यमिता और सामाजिक संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रथम स्थान अंजलि, द्वितीय स्थान रूबी व तृतीय स्थान आशु ने प्राप्त किया। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा सामने लाने का अवसर प्रदान करती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ें और समाज में एक नई पहचान स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed