{"_id":"6125366e8ebc3e79f8254107","slug":"gazetted-officers-will-now-be-present-during-raids-for-recovery-of-narcotics-jind-news-rtk621870444","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों की बरामदगी के लिए छापा मारने के दौरान अब मौजूद रहेंगे राजपत्रित अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थों की बरामदगी के लिए छापा मारने के दौरान अब मौजूद रहेंगे राजपत्रित अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए छापा मारने वाली पुलिस टीम के साथ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अब राजपत्रित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
डीसी नरेश कुमार नरवाल ने इस कार्य को लेकर राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ड्यूटी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाना सुनिश्चित करें। उन्होेंने कहा कि नशीले पदार्थों की बरामदगी के लिए छापा मारने के दौरान राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी को लेकर मंगलवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने उपमंडल स्तर पर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। डीसी के जारी आदेशों में जींद उपमंडल के लिए सोमवार के दिन जल सेवा मंडल जींद के कार्यकारी अभियंता, मंगलवार के दिन पशुपालन विभाग के एसडीओ, बुधवार के दिन लोकनिर्माण विभाग की इलेक्ट्रिकल विंग के उपमंडल अभियंता, वीरवार के दिन कार्यकारी अभियंता जल सेवाएं जींद, शुक्रवार के दिन पशुपालन विभाग के एसडीओ तथा शनिवार के दिन लोकनिर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता इलेक्ट्रिक विंग की ड्यूटी लगाई गई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के डिविजन-1 के एसडीओ को ड्यूटी के लिए रिजर्व रखा गया है।
नरवाना उपमंडल के लिए सोमवार के दिन पंचायती राज विभाग नरवाना के एसडीओ, मंगलवार के दिन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नरवाना के एसडीओ, बुधवार के दिन जल सेवा मंडल नरवाना के कार्यकारी अभियंता, वीरवार के दिन पंचायती राज विभाग नरवाना के एसडीओ, शुक्रवार के दिन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नरवाना के एसडीओ तथा शनिवार के लिए जल सेवाएं विभाग के कार्यकारी अभियंता की ड्यूटी निर्धारित की गई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ऑपरेशन डिविजन-1 के उपमंडल अधिकारी को ड्यूटी के लिए रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
सफीदों उपमंडल के लिए सोमवार के दिन एसएसएएमबी के उपमंडल अधिकारी, मंगलवार के दिन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सफीदों के एसडीओ, बुधवार के दिन जल सेवा मंडल सफीदों अंटा के कार्यकारी अभियंता, वीरवार के दिन सफीदों एसएसएएमबी के उपमंडल अधिकारी, शुक्रवार के दिन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सफीदों के एसडीओ तथा शनिवार के लिए जल सेवाएं विभाग अंटा के कार्यकारी अभियंता की ड्यूटियां निर्धारित की हैं। पंचायती राज विभाग सफीदों के उपमंडल अधिकारी को ड्यूटी के लिए रिजर्व रखा गया है। इसी प्रकार उचाना उपमंडल के लिए सोमवार के दिन पंचायती राज विभाग उचाना के उपमंडल अधिकारी, मंगलवार के दिन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उचाना के एसडीओ, बुधवार के दिन जल सेवा मंडल उचाना के उपमंडल अधिकारी, वीरवार के दिन पंचायती राज विभाग उचाना के एसडीओ, शुक्रवार के दिन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उचाना के एसडीओ तथा शनिवार के लिए जल सेवाएं विभाग के एसडीओ की ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। उपमंडल अभियंता लोक निर्माण विभाग को ड्यूटी के लिए रिजर्व रखा गया है।