फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gave information to villagers about prevention from dengue and malaria

Jind News: ग्रामीणों को दी डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी

Fri, 12 Jul 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Gave information to villagers about prevention from dengue and malaria
सफीदों। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को हेल्थ सुपरवाइजर ईश्वर सिंह सहरावत के नेतृत्व में अंटा, बड़ौद, बसीनी, टीटोखेड़ी व करसिंधु में रैपिड फीवर मास सर्वे किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को डेंगू तथा मलेरिया रोग के कारण, बचाव व लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान टीम ने टंकी, कूलर, होदी, छतों पर पड़े कबाड़ व फ्रीज के पीछे लगी ट्रे को चैक किया। टीम ने ग्रामीणों की रक्त पट्टिकाएं बनाकर जांच के लिए लैब में भेजा।
विज्ञापन

हेल्थ सुपरवाइजर ईश्वर सिंह ने कहा कि सप्ताह से अधिक कहीं पर पानी जमा होने से डेंगू का लार्वा पनपता है। इस मच्छर के लार्वा से डेंगू बुखार होने का खतरा रहता है। इसलिए हर व्यक्ति को सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाते हुए टंकी, कूलर, होदी, छतों पर पड़े कबाड़ व फ्रीज के पीछे लगी ट्रे को सुखा रहने दें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी लगातार टीम बनाकर मानसून सीजन में गांवों का दौरा कर रहे हैं। टीम गांवों में जाकर डेंगू व मलेरिया बचाव के तरीके बता रहे हैं। इसके साथ जो भी बुखार पीड़ित पाया जाता है, उसकी रक्त पट्टिकाएं बनाई जाती है। इसके अलावा लोगो को टीबी से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस अवसर पर एमपीएचडब्ल्यू विनय कुमार, अमरजीत, पवन, आशीष, मुकेश कुमार, सीमा, लक्ष्मी व प्रीति मौजूद थी।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
11जेएनडी22: लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचखव की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed