फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   frist time run on track train

पहली बार ट्रैक पर चलाई गई मालगाड़ी, सफल रहा ट्रायल

Tue, 29 Dec 2015 12:22 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
frist time run on track train

विज्ञापन
रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग ने जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर सोमवार को पहली बार मालगाड़ी चलाई। ट्रायल के लिए मालगाड़ी को सुबह 11 बजे पिंडारा रेलवे जंक्शन से चलाया गया, जो शाम करीब छह बजे सोनीपत रेलवे जंक्शन पर पहुंची। अब जल्द ही सीआरएस के निरीक्षण के बाद ट्रैक पर यात्री गाड़ी दौड़ती नजर आएगी।

सात-आठ साल से जींद-सोनीपत के बीच ट्रेन चलने की बाट जोह रहे जिला वासियों के लिए सपने साकार होने की पहली सीढ़ी सोमवार को शुरू हुई। ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन विभाग रेलवे की ओर से पांडू पिंडारा जंक्शन से सोनीपत रेलवे जंक्शन के बीच रोड़ा भरकर वजन के साथ मालगाड़ी को ट्रायल के लिए चलाया गया।
विज्ञापन


परिचालन विभाग पानीपत से टीआई अनूप सिंह, लोको पायलट राजेंद्र सिंह, गार्ड प्रेम सिंह, सहायक लोको पायलट रामअवतार मालगाड़ी लेकर ट्रायल के लिए सोनीपत की तरफ रवाना हुए। रास्ते में मोहाना स्टेशन से कंस्ट्रक्शन विभाग के चीफ इंजीनियर सुरेंद्र शर्मा मालगाड़ी के साथ सोनीपत तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान मालगाड़ी से रेलवे लाइन पर रोड़ा भी डाला गया। ट्रायल के लिए दिल्ली से विशेष तौर पर मंगवाई गाई मालगाड़ी के दोनों तरफ इंजन जोड़ा गया। यह मालगाड़ी सोनीपत तक ट्रायल के बाद देर रात्रि गोहाना पहुंची और रेलवे लाइन क्लीयरेंस की गई।

 कंस्ट्रक्शन विभाग ने ट्रैक की ट्रायल लेने के बाद अब सीआरएस से निरीक्षण के लिए समय मांगा है।

 सीआरएस के आने की तिथि निर्धारित नहीं है, लेकिन चार या पांच जनवरी को टीम निरीक्षण के लिए आ सकती है।

नए साल मेें जिला वासियों को जींद-सोनीपत के बीच ट्रेन की सौगात मिलेगी, जिससे जहां सोनीपत तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी, वहीं दिल्ली का भी सफर आसान होगा। जींद से सोनीपत तक के करीब 85 किलोमीटर के सफर को तय करने में घंटों लग जाते हैं, लेकिन रेल सेवा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे में यह दूरी तय होगी।

व्यापार व शिक्षा की दृष्टि से अहम है जींद-सोनीपत रेलवे मार्ग
जींद-सोनीपत के बीच रेलवे लाइन शुरू होने से हजारों जिला वासियों को लाभ होगा। व्यापार और शिक्षा की दृष्टि से भी देखा जाए, तो भी नए अवसर मिलेंगे। जींद में सीआरएसयू विश्वविद्यालय है।

 वहीं मुरथल में कई विश्वविद्यालय हैं, जहां शिक्षा के लिए जिले के विद्यार्थियों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी।

 सोनीपत शहर एनएच वन राष्ट्रीय शेरशाह राजमार्ग जो दिल्ली से अमृतसर तक है, यह सोनीपत से महज 10 किलोमीटर दूरी पर है। जींद-सोनीपत के बीच रेल सेवा शुरू होने से जिले के विकास को एक नई गति मिलेगी।

वैसे फिलहाल जींद वाया रोहतक होकर दिल्ली जाने में करीब चार घंटे का समय लगता है। जींद-सोनीपत मार्ग से दिल्ली का सफर लगभग ढाई घंटे में तय होगा, जिससे करीब डेढ़ घंटे का समय बचेगा।


रेलवे लाइन का ट्रायल लिया गया है जो सफल रहा। अभी मोहना व भंभेवा स्टेशन पर काम चल रहा है, जिसमें स्टे ब्लॉक स्टेशन, बिल्डिंग व अन्य कार्य शामिल हैं।
अनूप कुमार, टीआई, रेलवे परिचालन विभाग, पानीपत

रेलवे लाइन का सफल रहा ट्रायल
रेलवे ट्रैक पर पहली बार मालगाड़ी चलाई गई है, ट्रायल के लिए मालगाड़ी में वजन भी डाला गया। ट्रायल सफल हुआ है। अब सीआरएस का निरीक्षण बाकी है। सीआरएस की तरफ से हरी झंडी मिलते ही ट्रैक पर यात्री गाड़ी चलाई जाएगी।
सुरेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर, रेलवे ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन विभाग


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed