फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud of Rs 7.54 lakh from ex-serviceman

Jind News: पूर्व सैनिक से 7.54 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 17 Dec 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 17 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 7.54 lakh from ex-serviceman
जुलाना। कस्बे में पूर्व सैनिक से सात लाख 54 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने पिता और उसकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

पौली गांव निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेना में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत है। उसने श्यामलाल को 27 नवंबर 2020 को सात लाख रुपये की एफडी करवाने के लिए दिए। श्याम लाल ने बताया की साढे आठ साल में पोस्ट आफिस में दोगुणे पैसे होते है लेकिन अभी कोरोना चल रहा है पोस्ट ऑफिस में कॉपी बनने में एक से डेढ़ महीना लगेगा। उसने श्याम लाल द्वारा नवंबर 2018 में आरडी कॉपी भी खुलवा रखी है जिसमें छह हजार रुपये प्रति माह किश्त जमा करवाता था। खाते में उसने नौ किश्त जमा करवा रखी थी। अचानक श्यामलाल जुलाना से भाग गया तो उसके बाद पोस्ट ऑफिस में जाकर अपना खाता चेक करवाया तब उसे इसके बारे में जानकारी मिली। उसके श्यामलाल पर सात लाख 54 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन

श्यामलाल ने अपनी बेटी रितू के नाम पावर आफ अटार्नी करा दी है और रितू श्यामलाल की दुकान को बेच कर चली गई है। जब भी वह रितू व श्यामलाल से पैसों की मांग करता है तो दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। जुलाना थाना पुलिस ने रोहताश की शिकायत पर श्यामलाल तथा उसकी बेटी रितू के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed