फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four months' bills sent at once; water and sewer charges for 2,500 houses increased by up to three times.

Jind News: चार माह का बिल एक साथ भेजा, 2500 मकानों में पानी-सीवर बिल तीन गुना तक बढ़ा

Sun, 04 Oct 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Four months' bills sent at once; water and sewer charges for 2,500 houses increased by up to three times.
03जेएनडी06: कर्मपाल देशवाल प्रधान सेक्टर नौ।
जींद। सेक्टर-7, 8 और 9 के करीब 2500 मकानों में पानी और सीवर के बिल सामान्य से कई गुना अधिक आने का मामला सामने आया है। सेक्टर-9 वेलफेयर सोसाइटी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों को शिकायत देकर बिलों की जांच और गलत राशि को संशोधित करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रधान करमपाल देशवाल के अनुसार अक्तूबर में जारी बिलों में कई उपभोक्ताओं से सामान्य से करीब तीन गुना राशि मांगी गई है। कई बिलों में एक साथ कई महीनों की खपत और बकाया राशि जोड़ दी गई जिससे बिल बढ़ गया। सोसाइटी ने मांग की है कि प्रत्येक माह की वास्तविक मीटर रीडिंग और खपत के आधार पर बिल की अलग-अलग गणना कर संशोधित बिल जारी किए जाएं।
विज्ञापन

एचएसवीपी के 2026-27 के टैरिफ चार्ट के अनुसार 10 किलोलीटर तक पानी की खपत पर 3.04 रुपये प्रति किलोलीटर, 10 से 20 किलोलीटर तक 6.06 रुपये, 20 से 30 किलोलीटर तक 9.72 रुपये और 30 किलोलीटर से अधिक खपत पर 12.16 रुपये प्रति किलोलीटर शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मीटर वाले आवासीय प्लॉटों के लिए भी क्षेत्रफल के अनुसार अलग शुल्क निर्धारित हैं। सोसाइटी का कहना है कि इन दरों के अनुसार वास्तविक खपत के आधार पर बिल तैयार किए जाने चाहिए।
देर से भुगतान पर 10 प्रतिशत लेट पेमेंट चार्ज का भी प्रावधान
सोसाइटी ने बिलिंग अवधि, मीटर रीडिंग और लगाए गए पानी-सीवर शुल्क की जांच कराने की मांग की है। साथ ही भविष्य में नियमित अंतराल पर बिल जारी करने की मांग की है ताकि कई महीनों का भुगतान एक साथ न करना पड़े। देर से भुगतान पर 10 प्रतिशत लेट पेमेंट चार्ज का भी प्रावधान है।


बॉक्स
इस बार बिल एजेंसी की ओर से चार माह का बिल एक साथ भेजा गया है। सेक्टरवासियों की शिकायत मुख्यालय भेजी जाएगी और वहीं से बिलों में सुधार कराया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी शिकायत पर जल्द ही समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। -अनूज, जेई हुडा।

03जेएनडी06: कर्मपाल देशवाल प्रधान सेक्टर नौ।

03जेएनडी06: कर्मपाल देशवाल प्रधान सेक्टर नौ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article