फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   four miscreants snatched money and mobile from bike riding youth

चार बदमाशों ने बाइक सवार युवक से छीने रुपये और मोबाइल

Sun, 29 Dec 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
four miscreants snatched money and mobile from bike riding youth
पिस्तौल के बल पर चार बदमाशों ने गोसाई खेड़ा गांव के पास बाइक सवार शामलो कलां निवासी युवक से पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शामलो कलां गाव निवासी हरज्ञान ने बताया कि शनिवार देर शाम को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जींद से अपने गांव लौट रहा था। जब वह गोसाई खेड़ा गांव के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद दो अन्य युवक वहां आ गए। युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उससे पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद वह फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पर्स में 1500 रुपये, एटीएम कार्ड, लाइसेंस, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात थे। उसने इसकी शिकायत गतौली पुलिस चौकी में दी है। गतौली चौकी प्रभारी कुलबीर ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed