फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four-day training program for primary teachers ends

Jind News: प्राथमिक शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त

Mon, 29 Apr 2024 03:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Four-day training program for primary teachers ends
जुलाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम के तहत एफएलएन का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में खंड के 80 शिक्षकों ने पहले चरण के बैच में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैंप में दो बैच बनाकर 40-40 शिक्षकों को कक्षा चौथी व पांचवीं के लिए इस सत्र के लिए एफएलएन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है उसी की ट्रेनिंग उन्हें दी गई हैं। इस कैम्प की देख रेख विद्यालय में प्राचार्य देवेन्द्र फौगाट की अध्यक्षता में हुई। कैंप के समापन समारोह में एपीसी सरताज व खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने शिरकत की। उन्होंने सभी प्राथमिक शिक्षकों से कहा कि हमें इस तरह की ट्रेनिंग का पूर्ण रूप से फायदा उठाकर बच्चों तक पहुंचाने का काम करते रहना चाहिए। इस तरह से बच्चों को भी नए-नए तरीकों से पढ़ने में आनंद आ सके और वह सही तरीके से ग्रहण कर सकें। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बलराज, सुदेश सहरावत, मास्टर ट्रेनर अन्नू, दीपिका, नेहा, ममता आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर ज्ञानचंद, कर्मबीर, सुभाष, कृष्ण, नीतू, पूनम, सुनील, रेखा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed