फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four accused of killing Sukhbir were arrested and sent to jail

Jind News: सुखबीर की हत्या करने के चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे

Mon, 22 May 2023 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 22 May 2023 03:17 AM IST
विज्ञापन
Four accused of killing Sukhbir were arrested and sent to jail
21जेएनडी14-पुलिस गिरफ्त में हत्या करने के आरोपी। विज्ञप्ति
जींद। जिला पुलिस ने अलेवा में हुए सुखबीर की हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू, बाइक और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान पेगां निवासी प्रदीप उर्फ विक्की, आनंद, अलेवा खांडा निवासी दीपक और प्रदीप के तौर पर हुई है। सभी आरोपियों का रिमांड पूरा होने के बाद रविवार को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अलेवा खांडा निवासी 25 वर्षीय सुखबीर की पांच मई को प्रदीप उर्फ विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। सुखबीर के पिता ने अपने ब्यान में बताया था कि सुखबीर ने पेगां वासी एक लडक़ी के साथ करीब दो साल पहले शादी की थी। इस शादी से लड़की के परिवार वाले खुश नहीं थी। लडक़ी के पिता की मृत्यु 10-11 साल पहले हो चुकी है। पांच मई को आरोपी प्रदीप वासी खांडा ने शाम सात बजे सुखबीर को फोन किया और उसको साथ लेकर गांव के बाहर ढाठरथ रोड पर ले गया। सुखबीर के देर तक ना आने के बाद सुखबीर के पिता उसको ढूंढते हुए ढाठरथ रोड पर गए तो उन्होंने देखा कि आरोपी प्रदीप उर्फ विक्की और उसके साथी सुखबीर के साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रदीप उर्फ विक्की तेजधार चाकू के साथ वार कर रहा था। सुखबीर के पिता द्वारा शोर मचाने पर वो वहां से भाग गए। घायल सुखबीर को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ विक्की सहित अन्य अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए अलेवा थाना पुलिस ने 17 मई को मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत मे पेश किया गया, जहां से चार दिन का रिमांड हासिल किया था। आरोपी के साथ गहनता से पूछताछ की गई तो घटना में प्रयोग किया चाकू बरामद किया गया तथा अन्य आरोपियों के शामिल होने बारे पूछताछ की गई। पुलिस ने 19 मई को पेगां निवासी आरोपी आनंद को काबू कर उससे वारदात मे प्रयोग बाइक बरामद करके अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। 20 मई को आरोपी दीपक और प्रदीप वासी अलेवा खांडा को गिरफ्तार किया गया था। अलेवा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब नामजद रानी की गिरफ्तारी बकाया है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार करके न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed