फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four accused arrested for robbing two lakh 42 thousand rupees

बैककर्मी से दो लाख 42 हजार रुपये लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for robbing two lakh 42 thousand rupees
पुलिस की गिरफ्त में बैंककर्मी से लूटपाट करने वाले आरोपी। - फोटो : Jind
सिटी थाना पुलिस ने बैककर्मी से दो लाख 42 हजार रुपये लूट के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ कला निवासी भासड गोहाना, अनिल निवासी सौदापुर पानीपत, सोनू निवासी मेरड़ा जुलाना व संदीप निवासी गंगाना जिला सोनीपत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवीलाल ने कहा कि सभी को कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूट के पैसे बरामद करने की कोशिश की जाएगी। घटना 12 मार्च की है। जब गांव खेड़ाखेमावती स्थित जीवन बैंक का कर्मी खानपुर निवासी सुरेंद्र महिलाओं के समूह के लोन की किस्त के पैसे एकत्रित करके ला रहा था तो उक्त युवकों ने सफीदों-उरलाना मार्ग पर रजवाहे के पास लूट की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही बैंककर्मी गांव खानपुर निवासी सुरेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला भी किया था। लूट करने के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बैंक प्रबंधक सुरेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। इसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed