फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former MLA Parmendra Singh Dhul, who contested from BJP, stood with farmers

किसानों के साथ खड़े हुए भाजपा से चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल

Mon, 28 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Parmendra Singh Dhul, who contested from BJP, stood with farmers
जुलाना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते परमेंद्र सिंह ढुल - फोटो : Jind
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जुलाना विधानसभा क्षेत्र से गत वर्ष भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल कृषि विधेयकोें के मामले में किसानों के साथ खड़े हो गए हैं। ढुल ने कहा कि तीनों विधेयक वर्तमान स्वरूप में किसानों को तबाह कर देंगे। केंद्र सरकार ने एक ही झटके में स्वामीनाथन आयोग, न्यूनतम समर्थन मूल्य व्यवस्था, न्यायिक व्यवस्था तथा मंडी व्यवस्था को धराशायी कर दिया है। ढुल रविवार को जुलाना में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर किसानों के दर्द को सुना पड़ेगा। आज के समय में मंडी व्यवस्था को बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि किसान को अपनी फसल की अच्छी कीमत मिल सके। देशभर में लगभग सात हजार मंडियां हैं, इनको 42 हजार करने की जरूरत है। सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए। विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य की बाध्यता का न होना, खरीदार से विवाद होने की स्थिति में किसानों को न्यायालय में जाने का प्रावधान न दिया जाना, कंपनियों को आवश्यक वस्तुओं के भंडारण की छूट दिया जाना समेत कई फैसले हैं, जिससे किसानों के मन में शंका पैदा होती है।
विज्ञापन

ढुल ने कहा कि इन किसान विरोधी कानूनों को वापस लिए जाने को लेकर वह प्रजातांत्रिक दबाव बनाने के लिए हर दरवाजे पर दस्तक देंगे। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा वह किसानों के साथ मिलकर उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को अभी नहीं छोड़ा
एक सवाल के जवाब में परमेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि उन्हें पार्टी का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने किसानों के साथ अन्याय होता देखा तो वह उनके साथ खड़े हो गए। फिलहाल वह भाजपा में ही हैं। किसानों के हक के लिए वह हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

जींद में आंदोलन को मिलेगी मजबूती
ढुल के इस तरह किसानों के समर्थन में उतरने से किसान आंदोलन को जिले में काफी मजबूती मिलेगी। पहले भी जींद में किसान आंदोलन काफी प्रभावी रहे हैं। कांग्रेस पहले ही किसानों के समर्थन में उतर चुकी है। अब ढुल के आने से किसानों को एक दमदार किसान नेता मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed