फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former Congress president convicted in NDPS case deteriorated in jail, accused of harassing the officer

एनडीपीएस के मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की जेल में बिगड़ी तबीयत, अधिकारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Sat, 21 Aug 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Former Congress president convicted in NDPS case deteriorated in jail, accused of harassing the officer
एंबुलेंस से उतारतीं रितू लाठर। संवाद - फोटो : Jind
एनडीपीएस के मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष अर्बन एस्टेट निवासी रितू लाठर की शनिवार को जेल में तबीयत बिगड़ गई। जहां से उन्हें जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि उन्हें जब अस्पताल लाया जा रहा था तो उन्होंने जेल के अंदर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस दौरान अस्पताल पहुंची अपनी मां से लाठर ने कहा कि मां मुझे बचाओ, जेल में मेरे को ज्यादा प्रताड़ना दी जा रही है।
विज्ञापन

रितू लाठर को एक वर्ष पहले एनडीपीएस के मामले में जिला अदालत ने 15 वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी। उसी समय से वह सजा काट रही है। शनिवार को जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में दवाई की ज्यादा मात्रा लेने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जेल अधीक्षक संजीव बुधवार ने बताया कि रितू लाठर की डिप्रेशन की दवा चल रही है। ज्यादा मात्रा में दवा लेने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि प्रताड़ना के आरोप निराधार हैं। किसी को भी प्रताड़ित नहीं किया जाता है।

 एंबुलेंस से नीचे उतर कर मां से मिलती रितु लाठर। संवाद

एंबुलेंस से नीचे उतर कर मां से मिलती रितु लाठर। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed