{"_id":"605b81528ebc3e8c942f1608","slug":"for-the-first-time-this-year-77-positives-were-found-in-a-single-day-jind-news-rtk601505628","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल पहली बार एक दिन में मिले 77 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल पहली बार एक दिन में मिले 77 पॉजिटिव
विज्ञापन
हिंदू कॉलेज में स्टाफ व विद्यार्थियों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Jind
सितंबर 2020 के बाद पहली बार एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 1074 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें से 77 लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें से अकेले 16 लोग सफाखेड़ी गांव के हैं। पॉजिटिव लोगों में शहर के सुभाष नगर निवासी एक वर्षीय बच्ची भी शामिल है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी भारी संख्या में किसी गांव में पहली बार संक्रमण का हमला हुआ है। इस समय उचाना के आसपास का क्षेत्र कोरोना हॉट स्पॉट बन गया है। मार्च महीने में केवल आठ मार्च को छोड़कर ऐसा कोई दिन नहीं, जब संक्रमण के मामले सामने नहीं आए हों। मार्च के 24 दिनों में अब तक 311 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अप्रैल, मई, जून, जुलाई, जनवरी, फरवरी को पीछे छोड़कर मार्च महीना संक्रमण के मामले में आगे निकल चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में केवल दो, मई में 29, जून में 79, जुलाई में 192, जनवरी में 165, फरवरी में 24 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए मार्च महीने में 311 मामले सामने आ चुके हैं। आठ मार्च को कोई संक्रमण का मामला सामने नहीं आया क्योंकि, उस दिन स्वास्थ्य विभाग को कोई कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं मिली। इसके अलावा एक दिन भी ऐसा नहीं, जब संक्रमण के मामले सामने नहीं आए हों। मार्च महीने में अब तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिले में अब तक 5580 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5246 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 86 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 248 लोग संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग को फिलहाल 841 रिपोर्ट का इंतजार है।
सफाखेड़ी गांव बना हॉटस्पॉट
उचाना के सफाखेड़ी गांव के बच्चे एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। दो दिन पहले 20 से अधिक बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को इन बच्चों के अभिभावकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार विद्यार्थी भी शामिल हैं। इसके अलावा इन लोगों में 80 वर्ष के बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं सफीदों के आठ लोग, जींद शहर के 10 लोग शामिल हैं। शहर के सुभाष नगर में एक एक वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सफाखेड़ी में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आना चिंताजनक है। पूरे गांव का सर्वे करवाया जाएगा। लोगों को भी काफी सावधानीपूर्वक रहना होगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन हर किसी को करना चाहिए। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी जींद।