{"_id":"6ac29657db9b217ea005b0e6","slug":"following-an-initiative-by-sp-kuldeep-singh-the-wall-at-sir-chhotu-ram-chowk-was-set-back-jind-news-c-199-1-sroh1009-161498-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सर छोटूराम चौक पर एसपी की पहल रंग लाई, फुटपाथ खुला... गोहाना रोड पर भी अतिक्रमण हटने से बढ़ी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सर छोटूराम चौक पर एसपी की पहल रंग लाई, फुटपाथ खुला... गोहाना रोड पर भी अतिक्रमण हटने से बढ़ी जगह
विज्ञापन
जींद। शहर की प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों को खुला, सुगम और सुंदर बनाने की मुहिम अब जमीन पर असर दिखाने लगी है। सर छोटूराम चौक पर एसपी कुलदीप सिंह की पहल के बाद वर्षों से सड़क की ओर खड़ी 12 फीट ऊंची दीवार को पीछे हटाया गया है।
दीवार हटने के साथ ही चौक का फुटपाथ खुल गया और पैदल राहगीरों के लिए भी अतिरिक्त जगह उपलब्ध हो गई। इससे शहर के प्रमुख चौक का स्वरूप बदलता नजर आ रहा है।
कई वर्ष पहले एक वाहन एसपी आवास की दीवार से टकरा गया था। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर सड़क की ओर बाहरी दीवार खड़ी कर दी गई थी। वर्तमान एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सुनील वशिष्ठ के साथ इस दीवार को हटाने को लेकर चर्चा की और खुद पहल करते हुए इसे पीछे करवाया।
एसपी आवास के अंदर बनी पुरानी दीवार के पुनर्निर्माण के बाद बाहरी दीवार को हटाने और मलबा उठाने का जिम्मा टीम जींद सुधार-अन्ना टीम ने संभाला। यह काम अब अंतिम चरण में है। दीवार हटने से सड़क किनारे की जगह खुली है और पैदल आवागमन को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
गोहाना रोड पर भी खुली सड़क
मेजर विनय चौधरी मार्ग पर जेल की दीवार पीछे हटने और जेल मोड़ की पुलिस चौकी हटने से सड़क और शहीद मदन लाल ढींगरा चौक पहले से अधिक खुला नजर आने लगा है। वहीं सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के पास सड़क की ओर करीब छह फीट आगे बने कुछ कमरों को अस्पताल प्रशासन ने तोड़ दिया है। इससे राजकीय महाविद्यालय के सामने का क्षेत्र भी खुला हुआ दिखाई देने लगा है।
अस्पताल की दीवार भी पीछे करने की मांग
टीम जींद सुधार के सदस्य सुनील वशिष्ठ ने अस्पताल प्रशासन से शेष दीवार को भी पीछे करने का आग्रह किया है। प्रशासन की ओर से सकारात्मक जवाब मिलने के बाद जनहित में जल्द कार्रवाई की उम्मीद है। वशिष्ठ ने नगर परिषद से सर छोटूराम चौक का फुटपाथ बनाने, अधूरा कार्य पूरा करने और प्रतिमा लगाने का काम जल्द कराने की मांग की। साथ ही प्रमुख सड़कों व बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने और रानी तालाब व सफीदों गेट पर पार्किंग विकसित करने का आग्रह किया।