फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five villages of Alewa block declared drug free, Sarpanches honored

Jind News: अलेवा ब्लॉक के पांच गांव नशा मुक्त घोषित, सरपंचों को किया सम्मानित

Sun, 20 Apr 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Five villages of Alewa block declared drug free, Sarpanches honored
19जेएनडी28-चांदपुर गांव में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में एसपी को सम्मानित करती चांद - फोटो : mathura
अलेवा। नशा मुक्ति अभियान के तहत चांदपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गांव के सरपंच राजेश नरवाल की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य रूप से एसपी राजेश कुमार ने भाग लिया। इस दौरान एसपी ने नशा मुक्त घोषित किए गए कटवाल, चांदपुर, शामदों, तेली खेड़ा और खेड़ी बुल्ला गांव के सरपंचों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता हरवीर बांगड़ और मुकेश को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में आमजन के सहयोग की भागीदारी होनी अति आवश्यक है। उन्होंने युवाओं और ग्राम वासियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया और नशा मुक्त समाज की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर चांदपुर गांव के सरपंच राजेश नरवाल, कटवाल गांव के सरपंच लक्ष्य, शामदों गांव के सरपंच प्रतिनिधि बलिंद्र, ब्लॉक समिति चेयरमैन राहुल, नशा मुक्ति टीम प्रभारी नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed