फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five villages became role models of Jal Jeevan Mission

जिले में जल जीवन मिशन के रोल मॉडल बने पांच गांव, सभी में जल शक्ति मंत्रालय की टीम करेगी दौरा

Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five villages became role models of Jal Jeevan Mission
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत पांच गांवों को रोल मॉडल के रूप में चुना गया है। जल जीवन मिशन के तहत हर व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा मेें शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए विभाग की टीम काम कर रही है। इसके साथ ही मिशन को कामयाब बनाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग की जरूरत है। मताना ने यह बात जाजवान गांव में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह आज विभाग द्वारा गठित टीम का नेतृत्व करते हुए गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ खंड समन्वयक दिनेश कुमार, राधेश्याम, राकेश कुमार मौजूद रहे। मताना ने कहा कि विभाग सभी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। सभी लोगों तक पर्याप्त मात्रा मेें पानी पहुंचना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को जल जीवन मिशन में रुचि दिखाकर जल संरक्षण के प्रति सचेत होना चाहिए। खंड समन्वयक दिनेश कुमार ने ग्रामीणों को फील्ड टेस्टिंग किट व पानी में क्लोरीनेशन जांचने के बारे में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

रोल मॉडल पांचों गांव
रणधीर मताना ने कहा कि जींद ब्लॉक में जाजवान, जुलाना में हथवाला, उचाना में भोंसला, नरवाना मेें सच्चा खेड़ा व उझाना में कोयल गांव का चयन रोल मॉडल के रूप में चुना गया है। इन गांवों में हर घर में नल से जल मिल रहा है। ग्रामीणों द्वारा अपने नलों पर टोंटी भी लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद जिले में चुने गए पांचों गांव का केंद्र के जल शक्ति मंत्रालय की टीम दौरा करेगी। ग्रामीणों से जल जीवन मिशन के बारे में बातचीत कर जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed