फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   First aid box and fire cylinder not found in roadways buses

Jind News: रोडवेज बसों में नहीं मिली फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सिलिंडर

Wed, 05 Mar 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
First aid box and fire cylinder not found in roadways buses
04जेएनडी07-रोडवेज बस में जांच करते हुए रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन। संवाद
जींद। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन मंगलवार को एक्शन मोड में दिखे। महाप्रबंधक ने चार बसों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वह सिरसा डिपो की एक बस में चढ़े। पहले उन्होंने फर्स्ट एड बॉक्स की जांच की। फस्र्ट एड बॉक्स में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में नहीं थी। इसके अलावा फायर सिलेंडर की भी जांच की तो एक्सपायर मिला। उन्होंने सिरसा डिपो के कर्मचारी को निर्देश दिए कि वह अपने वर्कशॉप मैनेजर से कह कर बस में फायर सिलिंडर और फास्ट एड बॉक्स किट में दवाइयां उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जींद डिपो की बस का निरीक्षण किया। जींद डिपो की बस में लगे फस्ट एड बॉक्स में भी दवाइयां नहीं मिली और न ही फायर सिलेंडर मिला। वहीं उन्होंने बस के चालक को सीट बेल्ट लगाकर बस चलाने के निर्देश दिए। फिर जीएम ने परिवहन समिति की एक बस का निरीक्षण किया। परिवहन समिति की बस में फस्र्ट एड बॉक्स में दवाइयां सही मात्रा में मिली। दवाइयों की एक्सपायरी डेट चेक की तो वह 2028 तक थी। वहीं बस में रखे फायर सिलिंडर की एक्सपायरी डेट अप्रैल 2025 तक थी। इसके बाद उन्होंने एक ओर रोडवेज बस का निरीक्षण किया, जिसमें न तो फस्ट एड बॉक्स मिला और न ही फायर सिलिंडर। इस पर महाप्रबंधक ने बस के कर्मचारी को फटकार लगाते हुए फायर सिलिंडर और फर्स्ट एड बॉक्स लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

वर्जन
फायर सिलिंडर व फर्स्ट एड बॉक्स लगाने के दिए निर्देश
जींद डिपो की बसों में फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सिलेंडर नहीं होने के बारे में नाजर और डब्ल्यूएम से पता किया था। उन्होंने बताया कि फायर सिलेंडर भरवाने के लिए भेजे गए हैं जो दो से तीन दिन में आ जाएंगे। फर्स्ट एड बॉक्स भी दो से तीन दिन के अंदर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। वहीं चालकों के सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चार बसों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।

04जेएनडी07-रोडवेज बस में जांच करते हुए रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन। संवाद

04जेएनडी07-रोडवेज बस में जांच करते हुए रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed