{"_id":"6a5bcf0dd943c659c00b64fb","slug":"fir-against-six-people-including-five-named-in-guru-dutt-murder-case-three-teams-formed-for-arrest-jind-news-c-199-1-jnd1012-156902-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गुरुदत्त हत्या में पांच नामजद समेत छह पर एफआईआर, गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गुरुदत्त हत्या में पांच नामजद समेत छह पर एफआईआर, गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित
विज्ञापन
सफीदों। गांव हाट में शुक्रवार दोपहर बिल्डिंग मटैरियल विक्रेता गुरुदत्त (32) की उसकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुरुदत्त की बहन रेखा की शिकायत पर पुलिस ने चक्रवर्ती, चंद्रहास, कृष्णा, रामफल, अंशुल और एक अन्य पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर थाना, सीआईए सफीदों और सीआईए जींद की तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। वहीं पुलिस ने पानीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
रेखा ने बताया कि गांव के चक्रवर्ती के परिवार ने मकान निर्माण के दौरान उनके भाई की दुकान से मटैरियल खरीदा था। इसके कुछ रुपये बकाया थे। गुरुदत्त ने भुगतान मांगा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
रेखा ने बताया कि शुक्रवार को उनकी मां की छमाही के कार्यक्रम के बाद गुरुदत्त दुकान पर चला गया। तीन युवक बाइक पर आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। चक्रवर्ती का भाई तिलक जो सेना में कार्यरत है उसने रामफल और अन्य परिजनों के साथ मिलकर गुरुदत्त की हत्या की साजिश रची। संवाद