भाजपा सरकार में किसानों की अनदेखी हो रही है। किसानों पर मुकदमे दर्ज करना लोकतंत्र पर कुठाराघात है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को सुरजेवाला भवन में कांग्रेस द्वारा संदीप चहल उझाना को युवा हरियाणा कृषक समाज के जींद जिले का अध्यक्ष व गुरजंट सिंह गढ़ी को युवा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का पत्र सौंपने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि देश का किसान कृषि कानूनों को वापस कराने के लिए गर्मी, सर्दी व बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो किसान का नहीं वह किसी काम का नहीं। जब भी देश के लोगों को मतदान करने का मौका मिलेगा, भाजपा को सरकार से चलता कर देगा। इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, कैलाश सिंगला, एडवोकेट सुशील कौशिक, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, दिलबाग नैन, सतबीर दबलैन, राजू प्रजापत भी मौजूद रहे।