फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fighting in land dispute, 12 people injured

जमीनी विवाद में मारपीट, 12 लोग घायल

Tue, 15 Feb 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fighting in land dispute, 12 people injured
जींद। जमीनी विवाद में निडानी व बिरोली गांव के लोगों में सोमवार शाम हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। दो की हालात गंभीर बताई जा रही रही है। अमित निडानी ने बताया कि कई वर्ष पहले उसने बिरौली निवासी एक व्यक्ति से आठ कनाल आठ मरले जमीन खरीदी थी। उन्होंने 24 लाख 25 हजार रुपये जमीन बेचने वालों को दे दिए। इसके बाद उन लोगों ने जमीन पर कब्जा भी दे दिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। इसी बीच जमीन बेचने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिवार के लोगों ने उससे दोबारा पांच लाख रुपये जमीन नाम करवाने की एवज में मांगे। पैसे नहीं देने पर उन्होंने जमीन पर वापस कब्जा लेने का प्रयास किया। इस मामले में लगभग छह माह पर दोनों में विवाद हुआ था। जिसकी सदर थाना पुलिस में शिकायत दी गई। इसी विवाद के चलते सोमवार को कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने के लिए जेसीबी लेकर आए और वहां से मिट्टी उठानी शुरू कर दी, लेकिन जब वह उनको रोकने के लिए गए तो कब्जाधारियों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। विवाद को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां से दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। इस मामले में सदर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जमीन को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed