{"_id":"6ac29926dd025687390c3c4a","slug":"female-students-showcased-their-talent-in-the-talent-search-competition-jind-news-c-199-1-sroh1006-161526-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी16-प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विजेता रही प्रतिभागी। स्रोत संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। एसडी कन्या कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अंजू रानी ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम इंचार्ज नीरू बंसल ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने तथा मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भाषण में बीए प्रथम वर्ष की स्नेहा ने प्रथम, रमन ने द्वितीय तथा राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में रमन ने प्रथम तथा रितिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। डॉ. अंजू रानी ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। आवश्यकता है कि उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच और अवसर मिले।
विज्ञापन
उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में राजकौर, राजबाला और रेखा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।