फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female SPO gave her life by swallowing poison

महिला एसपीओ ने मरने से पहले भाई को व्हट्सएप पर भेजा सुसाइड नोट व ऑडियो संदेश

Thu, 19 Aug 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Female SPO gave her life by swallowing poison
पूनम का फाइल फोटो। संवाद। - फोटो : Jind
सफीदों (जींद)। घरेलू कलह के कारण गांव खातला निवासी 35 वर्षीय एसपीओ पूनम ने वीरवार को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले पूनम ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट व ऑडियो संदेश भेजा। परिजनों का आरोप है कि पूनम के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी और मंगलवार को भी झगड़ा हुआ था। ऐसे में पूनम खुद पुलिस में कार्यरत रहकर भी खुद को न्याय नहीं दिलवा सकी।
विज्ञापन

महिला एसपीओ ने आत्महत्या करने से पहले घर से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर पहुंचते ही बीच सड़क स्कूटी रोक कर पहले आधे पेज का सुसाइड नोट लिखा और उसको अपने भाई वेदपाल के व्हट्सएप पर भेज दिया। साथ ही एक ऑडियो संदेश भी भेजा। 35 वर्षीय एसपीओ पूनम के पास से एक आधे पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

यह लिखा है सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में पूनम ने लिखा है कि ‘मेरी मौत के लिए रामफल, नरेंद्र, मनोज, रानी, कांता व सुखजिंद्र जिम्मेदार हैं। उक्त दोषियों को सजा दी जाए। मेरे बेटे यश को इन दुष्टों की छाया से भी दूर रखा जाए। मेरी नकदी और संपत्ति मेरे बेटे को दी जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का आरोप, अक्सर होती थी मारपीट
वहीं सोनीपत जिला के बनवास गांव निवासी पूनम के भाई वेदपाल ने बताया कि अक्सर मारपीट व झगड़ा होता था। पूनम को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। वह जब भी आता था तो पूनम के ससुराल पक्ष के लोग माफी मांग लेते थे। वह भी चाहता था कि घर बस जाए। वहीं पुलिस ने वेदपाल की शिकायत पर पूनम के पति सुखजिंद्र, उसके ताऊ रामफल, ताई कांता, ताऊ के लड़के नरेंद्र, उसकी पत्नी रीना व ताऊ के लड़के मनोज के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नौकरी में सफलता पाकर जिंदगी हार गई पूनम
परिजनों ने बताया कि पूनम 2003 में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की परीक्षा पास कर ट्रेनिंग भी कर ली थी। अदालत के फैसले के बाद यह भर्ती रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद 2017 में प्रदेश सरकार द्वारा पूनम को हरियाणा पुलिस में बतौर एसपीओ लगाया गया था। पूनम का एक 11 वर्षीय लड़का है।

डीएसपी बोले
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एसपीओ पूनम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पूनम के मायके वालों ने शिकायत दी है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। ऑडियो क्लिप भी बरामद हुई है, जिसे पूनम ने अपने भाई को भेजी थी। फिलहाल छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें पति सुखजिंद्र, उसके ताऊ रामफल, ताई कांता, ताऊ के लड़के नरेंद्र, उसकी पत्नी रीना व ताऊ के लड़के मनोज शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- पुष्पा खत्री, डीएसपी।

 परिजनों से बातचीत करते डीएसपी पुष्पा खत्री। संवाद।

परिजनों से बातचीत करते डीएसपी पुष्पा खत्री। संवाद।- फोटो : Jind

: पूनम द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट। संवाद।

: पूनम द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed