फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fees will now be deposited through QR code at the Civil Hospital, and the facility of cashless payment has been started.

Jind News: नागरिक अस्पताल में अब क्यूआर कोड से जमा होगी फीस, कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू

Fri, 16 Oct 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Fees will now be deposited through QR code at the Civil Hospital, and the facility of cashless payment has been started.
15जेएनडी38 : अस्पताल में लगाए गए क्यूआर कोड की जानकारी देते हुए पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया। संवाद - फोटो : Archive
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब विभिन्न सेवाओं के लिए फीस जमा करवाने के लिए खुले रुपयों की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने पर्ची कटवाने, दाखिला फाइल बनवाने सहित अन्य सेवाओं के भुगतान के लिए जगह-जगह क्यूआर कोड लगवाए हैं।
विज्ञापन


मरीज और उनके परिजन मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे। हालांकि, नकद भुगतान का विकल्प भी जारी रहेगा, ताकि मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने वाले मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1800 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। यहां पर्ची बनवाने, दाखिला फाइल तैयार करवाने, कुत्ते और बंदर के काटने पर उपचार संबंधी सेवाओं तथा मेडिकल जांच के लिए मरीजों को निर्धारित शुल्क जमा करवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन सेवाओं के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलने से मरीजों को नकदी साथ रखने और खुले रुपये जुटाने की चिंता कम होगी। अस्पताल में पहले कई बार खुले रुपये नहीं होने के कारण मरीजों और काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों के बीच परेशानी की स्थिति बन जाती थी। क्यूआर कोड से भुगतान होने पर इस तरह की दिक्कतों को कम करने में मदद मिलेगी। मरीज अपनी सुविधा के अनुसार डिजिटल या नकद भुगतान कर सकेंगे।


वर्जन

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल आते हैं, ऐसे में डिजिटल भुगतान से उन्हें सहूलियत मिलेगी। जिन मरीजों के पास मोबाइल से भुगतान करने की सुविधा नहीं है, वे पहले की तरह नकद राशि भी जमा करवा सकेंगे। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed