फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind,hunger strike, two women ill, hospital admit,jind, harayana

अनशन कर रही महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 21 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 21 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
jind,hunger strike, two women ill, hospital admit,jind,  harayana
दिन में अनशन पर बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिछले दो महीने से डिडवाड़ा गांव की नजूल लैंड के मामले में आंदोलन कर रहे लोगों ने अनशन शुरू कर दिया है। पिछले 10 दिन से अनशन कर रही दो महिलाओं शकुंतला और कृष्णा की तबीयत सोमवार को फिर से बिगड़ गई। इसके बाद आंदोलन कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां लोगों ने कहा कि अस्पताल में आने के बाद भी महिलाओं की देखभाल नहीं हुई। काफी देर के बाद महिलाओं का इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डिडवाड़ा गांव की हरिजन सोसायटी के लोगों ने नजूल लैंड को बेचने में भारी गड़बड़झाले का आरोप लगाया है। इन लोगों का कहना है कि एक भाजपा नेता और डीसी ऑफिस के कुछ कर्मचारियों ने मिलीभगत कर जमीन को हड़पा है। आरोप है कि नजूल लैंड के तहत अनुसूचित जाति के लोगों को दी गई, जमीन को बेचा नहीं जा सकता। इसके लिए सहकारी समिति के रजिस्ट्रार की अनुमति लेनी होती है। आरोप है कि इसमें कानून का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन


लाखों रुपये के टैक्स चोरी का आरोप
आंदोलन कर रहे लोगों का आरोप है कि इस जमीन को बेचने में सरकार को भी लाखों रुपये की टैक्स चोरी हुई है। अधिकारियों ने इसमें भी मिलीभगत की है। इस मामले में एक दिन पहले ही एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति को पत्र भेज कर इच्छा मृत्यु की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुई देखभाल
महिलाओं की तबीयत बिगड़ते ही तुरंत 102 नंबर पर फोन किया। एंबुलेंस आई और महिलाओं को अस्पताल ले गई। इसके बाद यहां कोई देखभाल नहीं हुई। मीडिया को फोन करने के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मीडिया से बात नहीं करने की भी धमकी दी। मीडिया फोन करने के बाद ही महिलाओं की देखरेख हुई है। -सूबे सिंह, आंदोलनकारी


होगी जांच
आपात काल में आने वाले मरीज को प्राथमिकता के आधार पर इलाज देना होता है। यदि चिकित्सक ने कोई लापरवाही की है तो, इसकी जांच की जाएगी। -डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed