फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fast of karva choth

इंतजार के बाद हुआ चांद का दीदार, पति की लंबी आयु के लिए कामना

Sat, 31 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 31 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

जिले भर में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। सुबह से निर्जल रही सुहागिन महिलाओं ने दोपहर बाद करवा चौथ की कथा सुनकर जल ग्रहण किया। इसके बाद रात को चांद का दीदार कर व्रत खोला। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत कर शृंगार शुरू किया। ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की लाइन लगी रही। बाजारों में भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने समूहों में करवा व्रत कथा सुनी और पति की लंबी उम्र की कामना की।

विज्ञापन


करवा चौथ पर हर संकट हरने का ले संकल्प : सुनीता         
सफीदों। करवा चौथ अखंड सुहाग के लिए किया जाने वाला व्रत ही नहीं है, बल्कि अपने पति व परिवार पर आने वाले हर संकट के सामने ढाल बनकर खड़ी हो जाने वाली स्त्री शक्ति का प्रतीक है। यह पति पत्नी के अखंड प्रेम और त्याग की चेतना का प्रतीक है। यह शब्द सीताश्याम कॉलोनी में सुनीता वर्मा ने करवा चौथ का महत्व बताते हुए महिलाओं को कहे। वे कॉलोनी में विशेष पूजा कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


करवा चौथ पर लड़कियों ने लगाई बेटी बचाओ की मेहंदी
जींद। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत साक्षर महिला समूह ने छोटी लड़कियों को मेहंदी लगाकर कन्याओं को बचाने व पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इसमें अधिकतर लड़कियों ने बेटी बचाओ की ही मेहंदी लगाई गई। इस अवसर पर संस्था के प्रधान रेणु बिस्ट ने लड़कियों को करवाचौथ पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि लड़कियों को मन लगाकर कर पढ़ाई करनी चाहिए। इस अवसर पर पार्लर ट्रेनर सुमन भंडारी, राखी शर्मा, उषा, जयवंती, वर्षा, सुनीता, कविता ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed