फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will unite in Delhi on March 14

Jind News: 14 मार्च को दिल्ली में एकजुट होंगे किसान

Fri, 08 Mar 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers will unite in Delhi on March 14
जींद (नरवाना)। तहसील कार्यालय में चल रहे संयुक्त किसान मोर्चे का धरना 684 वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता राज्याध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने की। मंच संचालन बलराज सिंह फरैन कलां ने किया।
विज्ञापन

सतबीर सिंह चोपड़ा और अनिता कर्मगढ़ ने कहा कि मौजूदा सरकार का चाल चरित्र और चेहरा आप के सामने आ चुका है। मुख्यमंत्री ने किसानों से वायदा किया था कि जो भी किसान ड्रिल से धान बोएगा, उसे सरकार मुआवजा देगी लेकिन आज तक उन किसानों की सरकार ने कोई सुध नहीं ली। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज किसान की हालत क्या है। बीफ पर प्रतिबंध लगाने की बात की गई थी लेकिन 26 प्रतिशत बीफ का निर्यात बढ़ गया है। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चे को मजबूत करने के लिए 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में पहुंचने का आह्वान किया इस अवसर पर रामप्यारी, कमलेश, सुरती, अजमेर, निहाल सिंह, रामधारी, लीलू, बलदेव सिंह, सुरेश, सतबीर खरल, इंद्र, रणधीर, कर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed