फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will take a big decision in Mahapanchayat to be held in Ghaziabad on July 3

3 जुलाई को गाजियाबाद में होने वाली किसान महापंचायत में लेंगे बड़ा निर्णय

Thu, 30 Jun 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take a big decision in Mahapanchayat to be held in Ghaziabad on July 3
महापंचायत में मृतक सचिन को श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना : गांव लजवाना कलां में अग्निपथ के विरोध में युवा महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता करसोला गांव के पूर्व सरपंच रिटायर्ड कैप्टन रामफल लाठर, जुलाना बारहा के कार्यकारी प्रधान बसाऊ लाठर, नंदगढ़ बारहा के प्रधान होशियार सिंह दलाल ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान फैसला लिया गया कि 3 जुलाई को गाजियाबाद में होने वाली किसान महापंचायत में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। पंचायत में गत दिनों रोहतक में आत्महत्या करने वाले सचिन लाठर को श्रद्धांजलि दी गई। योजना के विरोध में युवाओं ने भिवानी के तालु गांव से लेकर लजवाना कलां तक पैदल मशाल यात्रा निकाली।
विज्ञापन

कैप्टन रामफल ने कहा कि सरकार अग्निपथ जैसी योजनाएं लाकर युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। जुलाना बारहा खाप के कार्यकारी प्रधान बसाऊ लाठर ने कहा कि सरकार द्वारा देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के हितों के साथ क्यों खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस तरह एक साल तक लंबे चले किसान आंदोलन को किसानों ने जीता इसी तरह इस लड़ाई को भी शांतिपूर्वक और अनुशासन में रहकर युवा जीतेंगे। लजवानां कलां के सचिन को सरकार की गलत नीतियों का शिकार होना पड़ा। महापंचायत की मांग है कि सरकार मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दे ताकि परिवार का गुजर-बसर हो सके।
विज्ञापन

नंदगढ़ बारहा खाप के प्रधान होशियार सिंह दलाल ने कहा कि युवा कई वर्षों तक तैयारी के बाद भी सेना में जाने से रह जाते हैं। युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करे लेकिन सरकार युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम कर रही है। सरकार युवाओं को नौकरी देने की बजाए छीनने का काम कर रही है। इस मौके पर कई सामाजिक संगठन, किसान दल, कर्मचारी दलों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed