फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will campaign across the country for MSP guarantee law

MSP: गारंटी कानून के लिए फिर पूरे देश में चलेगा आंदोलन, भाकियू युवा इकाई की बैठक में लिया निर्णय

Sat, 02 Sep 2023 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 11:48 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन युवा इकाई की बैठक में निर्णय लिया गया है। कई खापों के प्रधानों ने भी संबोधित किया। बैठक में बलवान उझाना को प्रदेश सचिव व प्रदीप घिमाना को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया।

विज्ञापन
Farmers will campaign across the country for MSP guarantee law
भाकियू की बैठक को संबोधित करते युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन की युवा प्रदेश इकाई की बैठक शनिवार को जींद में धूप सिंह ईक्कस की अध्यक्षता में किसान भवन में हुई। इसमें कई खापों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून के लिए जल्द ही पूरे देश में आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर आवाज उठाई जाएगी।

विज्ञापन


बैठक में भूकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि आने वाले समय में स्थानीय मुद्दों के साथ एमएसपी खरीद गारंटी कानून को लेकर पूरे देश में आंदोलन चलेगा। केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियां किसान को खेती छोड़ने पर मजबूर कर रही हैं। वर्तमान में पूरे हरियाणा की युवा कार्यकारिणी भंग है, जिसका गठन पूरे प्रदेश में सितंबर में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


हर महीने की दो तारीख को यूनियन की प्रदेशस्तरीय बैठक हर बार अलग जिले में की जाएगी। अक्तूबर में हिसार में बैठक होगी। प्रदेश में तीन सितंबर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से जबरन वसूली की गई तो हम आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। किसानों और आम जनता से सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार होने पर भारतीय किसान यूनियन दफ्तरों पर ही धरने प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय को भारतीय किसान यूनियन पूरे प्रदेश में जोर-शोर से लागू करेगी। बीमा क्लेम, मुआवजा, ट्यूबवेल कनेक्शन, कर्जमाफी आदि मुद्दों पर भी भारतीय किसान यूनियन पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगी। सिरसा में 700 करोड़ के बीमा क्लेम के आंदोलन की जीत होने पर भी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। बैठक में बलवान उझाना को प्रदेश सचिव व प्रदीप घिमाना को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया।

इस मौके पर जिला प्रधान बारूराम, छज्जूराम कंडेला, रामराजी ढुल, जयप्रकाश, सिरसा प्रधान भरत झाझड़ा, अमन बैनिवाल, नूह से अबरार अहमद व मुस्तफा, यमुनानगर अध्यक्ष राहुल व दीपक सांगवान, भिवानी से रविंद्र नंबरदार, पंचकूला से गुरप्यार, हिसार अध्यक्ष रामकेश नैन, करनाल से मग्गर सरपंच, पानीपत से रवि कुंडू, जयवीर लोहान, चंदर बीबीपुर, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका खरकरामजी, सुदेश कंडेला, दीपक पंडित, अनिल ग्रेवाल, सूरजमल नैन, रणधीर मिलकपुर, रणधीर पोखरी खेड़ी, नौगामा खाप प्रधान सुरेश बहबलपुर, कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, सहारण खाप से सत्येंद्र सहारण ने भी संबोधित किया।


बिंदर नंबरदार फिर बने युवा अध्यक्ष
बैठक में जींद जिले की नई कार्यकारिणी का तीन साल के लिए चयन गया किया। इसमें बिंदर नंबरदार को दोबारा जिला युवा अध्यक्ष व जिला महासचिव गुरदेव उझाना को नियुक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष परविंदर लोहान व संजय लाठर, जिला प्रवक्ता राजेंद्र बीबीपुर, जिला संगठन मंत्री अमित उर्फ लीलू राजपुरा, विजय जांगड़ा को मीडिया प्रभारी, अनिल उचाना को जिला सचिव, राजेंद्र भिदराना को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। नरवाना तहसील की कार्यकारिणी में आशीष दनोदा को युवा प्रधान, कपिल शर्मा को प्रवक्ता, दीप को युवा महासचिव, राहुल व मनोज सिंहमार को सचिव, मिट्ठन वाल्मीकि को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed