फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers reached to protest against BJP's workshop, Road jammed

भाजपा की कार्यशाला का विरोध जताने पहुंचे किसान, लगाया जाम

Sun, 10 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers reached to protest against BJP's workshop, Road jammed
स्कूल के अंदर घुसने का प्रयास करते किसान। संवाद - फोटो : Jind
सफीदों। जींद रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को चल रही भाजपा की त्रिदेव कार्यशाला का किसानों ने विरोध किया। काफी संख्या में किसानों ने स्कूल में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद किसान जींद-पानीपत सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। पुलिस ने भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर, राई के विधायक मोहनलाल बड़ोली, जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा व अन्य पार्टी नेताओं को पिछले दरवाजे से निकाला। इसके बाद ही किसान शांत हुए।
विज्ञापन

दोपहर को लगभग 12 बजे भाजपा की त्रिदेव कार्यशाला एक निजी स्कूल में शुरू हुई। इसका किसानों को पता चल गया। लगभग एक बजे काफी संख्या में किसान स्कूल के पास जमा होने शुरू हो गए। गांव सिल्लाखेड़ी से काफी किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच गए। इसके बाद किसानों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके की नजाकत को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया। जब किसान स्कूल की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद किसान सड़क पर ही बैठ गए और जाम लगा दिया। भाजपा जिला प्रधान राजू मोर, विधायक मोहन लाल बड़ोली, विधायक कृष्ण मिड्ढा समेत भाजपा पदाधिकारी स्कूल के पिछले दरवाजे से निकल गए। इसके अलावा काफी भाजपा कार्यकर्ता दीवार कूदकर निकल गए। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों की खाली गाड़ियों को मुख्य गेट से निकाला गया। जब किसानों को पता चला कि भाजपा नेता निकल गए हैं तो वह शांत हुए। यह सब लगभग पौने तीन बजे तक चला। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों व किसानों के बीच काफी बहस भी हुई। किसानों ने भाजपा नेताओं की गाड़ियों को काले झंडे भी दिखाए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय पाल एडवोकेट, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, भाजपा कर्मबीर सैनी भी रहे। कार्यक्रम में बूथों के अध्यक्ष, बूथ पालक व बीएलओ-टू इन तीनों जोड़कर त्रिदेव नाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed