{"_id":"6094fe6c8ebc3e7c191881a1","slug":"farmers-protested-against-deputy-cm-dushyant-chautala-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध: जींद में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विरोध में जुटे किसान, न आने के आश्वासन पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध: जींद में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विरोध में जुटे किसान, न आने के आश्वासन पर लौटे
Fri, 07 May 2021 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 07 May 2021 02:16 PM IST
सार
दुष्यंत चौटाला जिले में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
जींद में दुष्यंत चौटाला का विरोध करने जाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इसकी सूचना मिलते ही लगभग एक हजार से ज्यादा किसान चौटाला का विरोध करने पहुंच गए। पुलिस के नाके भी उन्हें नहीं रोक सके।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरने वाला है। किसान भी पुलिस को चकमा देकर अर्बन एस्टेट के रास्तों से पुलिस लाइन की तरफ निकल गए हैं। हालांकि डिप्टी सीएम के दौरे की किसानों को पहले कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस प्रशासन के हरकत में आने और सुरक्षा बढ़ाने के कारण किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुष्यंत चौटाला जिले में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने आ रहे हैं। हालांकि बाद में अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री के नहीं आने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान लौट गए।
विज्ञापन
इससे पहले दुष्यंत चौटाला हिसार भी गए थे। वहां उन्होंने कोविड केयर अस्पताल के निर्माण का जायजा लिया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऑक्सीजन सुविधा वाले 500 बेड का यह अस्पताल एक सप्ताह में काम करने लगेगा।
विज्ञापन
हिसार में बन रहे कोविड केअर अस्पताल का काम भी बहुत तेज़ी से जारी है। ऑक्सीजन सुविधा वाले 500 बेड का यह अस्पताल 1 सप्ताह में आपकी सेवा में होगा। आज इसके निर्माण की साइट का निरीक्षण कर इसकी progress का जायज़ा लिया। pic.twitter.com/HaiwVs4nKm
— Dushyant Chautala (@Dchautala) May 7, 2021