फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers protest against JJP leaders in Sirsa and Jind of haryana

जजपा का विरोध: सिरसा में बाइक रैली को दिखाए काले झंडे, जींद में विधायक रामनिवास का विरोध

Wed, 08 Dec 2021 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Dec 2021 07:41 PM IST
सार

किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा में किसान लगातार भाजपा व जजपा के कार्यकर्मों का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को भी सिरसा और जींद में जजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Farmers protest against JJP leaders in Sirsa and Jind of haryana
ग्रामीणों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नरवाना से जजपा विधायक रामनिवास सुरजा खेड़ा मंगलवार शाम को हमीरगढ़ गांव में जजपा के तीसरे स्थापना दिवस पर होने वाली नौ दिसंबर को झज्जर रैली का न्यौता देने के लिए अपने कार्यकर्ता कुलदीप के घर गए थे। जहां पर ग्रामीणों ने विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा का विरोध किया। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः किसान आंदोलन: पंजाब से हुई शुरुआत, हरियाणा का मिला साथ, 377 दिन बॉर्डरों की घेराबंदी, सैकड़ों ने गंवाई जान
विज्ञापन


पुलिस ने विधाायक को एक निजी वाहन में बैठाकर वहां से निकाला। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक किसानों की सभी मांग पूरी नहीं होती गठबंधन सरकार के नेताओं का विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक साल से किसान कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। कृषि कानून तो वापस हो गए लेकिन एमएसपी गारंटी कानून, किसानों पर दर्ज हुए मामले वापस लेने सहित अन्य मांग जब तक पूरी नहीं होती किसानों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेजेपी की बाइक रैली का किसानों ने किया काले झंडे दिखाकर विरोध
वहीं सिरसा जिले के गांव चौटाला में जननायक जनता पार्टी की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया। पार्टी के स्थापना दिवस पर झज्जर में होने वाली रैली से पहले चौटाला से बाइक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लेकिन थोड़ी दूर चलते ही गांव गंगा में इस बाइक रैली का विरोध हो गया। किसानों ने काले झंडे लेकर रोष जताया और विरोध किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि जब तक सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक विरोध जारी रहेगा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed