फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers of Haryana came in support of Rakesh Tikait

राकेश टिकैत के समर्थन में आए हरियाणा के किसान, कंडेला में पंचायत कर सरकार को दी कड़ी चेतावनी 

Fri, 29 Jan 2021 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Haryana came in support of Rakesh Tikait
उचाना में बैठक करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

किसान नेता राकेश टिकैत के रोते हुए वीडियो आने के बाद हरियाणा के किसानों में गुस्सा बढ़ गया है। इसको लेकर जींद के कंडेला गांव में रात को ही चंडीगढ़ रोड जाम कर दिया था। शुक्रवार सुबह फिर गांव में पंचायत हुई। 

विज्ञापन


इस पंचायत में साफ किया गया कि यदि बॉर्डर से किसानों को उठाया गया तो वे सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। किसानों ने कहा कि सरकार कंडेला गांव का इतिहास याद रखे। किसानों ने चेतावनी दी कि कंडेला कांड बनते देर नहीं लगेगी। खाप ने एलान किया कि हर घर से एक व्यक्ति और गांव के ट्रैक्टर दिल्ली की सीमा पर जाएंगे। किसानों ने कहा कि दोबारा एक्शन हुआ तो हरियाणा में इसके भयंकर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन



वहीं उचाना के गांव खरक भूरा की 36 बिरादरी ने बड़ी चौपाल में इकट्ठे होकर जबरदस्ती अन्नदाता का आंदोलन खत्म करने के विरोध में एकजुटता दिखाई। शुक्रवार सुबह पूरे गांव के लोगों ने गाजीपुर बॉर्डर के लिए प्रस्थान करने का सामूहिक फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण प्रेम, बजे सिंह फौजी, रणधीर, अमृतलाल, पृथ्वी नंबरदार, रमेश, संदीप, मिता पहलवान, कपिल पहलवान रामनिवास ने जारी बयान में बताया कि किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए दिल्ली रवानगी करेंगे। ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना है। ग्रामीण गांव से ट्रैक्टर ट्राली लेकर उसमें अपना राशन डालकर दिल्ली के लिए कूच कर चुके हैं। 


ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से फैसला लिया कि आंदोलन में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं करेंगे। किसान नेताओं को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed