फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers met DC for permission for tractor journey on August 15

15 अगस्त को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर यात्रा, रूट व अनुमति के लिए डीसी से मिले

Tue, 10 Aug 2021 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers met DC for permission for tractor journey on August 15
जींद। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान 15 अगस्त को खटकड़ टोल से जिला मुख्यालय तक ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। इसके लिए एक सप्ताह पहले ही किसान नेताओं ने प्रशासन को पत्र देकर अनुमति व रूट की मांग की थी। अभी तक प्रशासन इस पर कोई फैसला नहीं कर पाया है। इसको लेकर किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीसी नरेश कुमार से मिला।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि उन्होंने डीसी को साफ कह दिया है कि यदि 15 अगस्त पर कोई मंत्री या भाजपा व जजपा का नेता आता है तो उसका विरोध किया जाएगा। डीसी से मिलने पहुंचे किसान नेता कैप्टन भूपेंद्र जागलान, खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान व बिजेंद्र सिंधु ने कहा कि किसानों ने पहले ही ट्रैक्टर यात्रा का लेकर एलान किया हुआ है। किसान हर काम कानून के दायरे में रह कर करना चाहते ऐसे में अधिकारियों से अनुमति लेने की प्रक्रिया की गई है। यदि प्रशासन अनुमति नहीं देगा तो भी ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

फोटो नंबर
जींद की सड़कों पर किसान निकालेंगे तिरंगा यात्रा
खटकड़ टोल धरने पर तैयार किया जींद तिरंगा यात्रा का रूट
उचाना। कृषि कानूनों के विरोध में खटकड़ टोल पर किसानों का धरना निरंतर जारी है। क्रमिक अनशन में बीर सिंह खापड़, जंगीर सिंह पालवां, जगदीश छापड़ा, बारूराम फौजी पालवां, अजय छापड़ा रहे। 15 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर बरसोला ने कहा कि खटकड़ टोल पर तिरंगा यात्रा को लेकर रूट तय कर लिया गया है। इस दिन जिलेभर से किसान अपने ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों पर तिरंगा, किसान यूनियन का झंडा लगाकर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते, एमएसपी पर कानून नहीं बनता धरने किसानों के जारी रहेंगे। किसान आंदोलन को तोड़ने की हर कोशिश सरकार की फेल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed