फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers Mahapanchayat: Abhimanyu said - BJP's problem is not with tractor-trolley but with farmers

किसानों की महापंचायत: अभिमन्यु बोले- भाजपा को ट्रैक्टर-ट्राॅली से नहीं बल्कि किसानों से समस्या

Sun, 15 Sep 2024 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 11:43 PM IST
सार

किसान-मजदूर महापंचायत में पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से किसान पहुंचे। रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते बंद किए।

विज्ञापन
Farmers Mahapanchayat: Abhimanyu said - BJP's problem is not with tractor-trolley but with farmers
महापंचायत में मौजूद किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना की अतिरिक्त अनाज मंडी में रविवार को किसान-मजदूर महापंचायत हुई। इसमें किसान संगठनों ने भाजपा की नीतियों को नकारा। पंचायत में सीधा-सीधा भाजपा का विरोध करने के बजाय कहा गया कि भाजपा को ट्रैक्टर-ट्रॉली से नहीं, बल्कि किसानों से समस्या है। इससे पहले किसान संगठनों को रोकने के लिए पुलिस ने कई रास्ते ब्लॉक कर दिए थे, फिर भी काफी संख्या में किसान पहुंचने में सफल रहे।

विज्ञापन


महापंचायत की अगुवाई किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और अभिमन्यु कोहाड़ ने की। अभिमन्यु ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जो वादे, घोषणा किए थे किसान आज उसी को मांग रहे हैं। आंदोलन में जान गंवाने वाले 750 किसानों के परिवार को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


दातासिंहवाला बॉर्डर पर चली गोली की जांच की जाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए क्योंकि इसमें किसान शुभकरण की मौत हो गई थी। कोहाड़ ने कहा कि हम किसी राजनीति पार्टी को वोट देने की अपील नहीं करते हैं, लेकिन हम जरूर कहेंगे कि जिस दिन वोट डालने जाएं, किसानों और मजदूरों पर पिछले 10 साल में हुई ज्यादतियों को जरूर याद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी का विरोध न समर्थन
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसानों को मजबूत करने के लिए ऐसी महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर को ऐसी ही महापंचायत हुई थी। 22 सितंबर को कुरुक्षेत्र के पिपली में होगी। पंचायत में किसानों ने न किसी पार्टी का समर्थन किया है और न ही किसी का विरोध। किसान को अपने हक की रक्षा के लिए वोट करने के लिए कहा गया है।

किसानों को महापंचायत में जाने से राेकने के लिए 20 घंटे बंद रखा हाईवे
पंजाब से आने वाले किसानों को जींद जिले के उचाना में आयोजित किसान महापंचायत में जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर टटियाना गांव स्थित घग्गर नदी के पुल के ऊपर शनिवार शाम छह बजे बड़े अवरोधक लगाकर बंद कर दिया गया था। जिससे इस मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई।


पुल के बंद होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। इस दौरान वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों से गुजरते देखे गए। रविवार को करीब 2 बजकर 30 मिनट पर अवरोधक हटाए गए। करीब 20 घंटे तक यह मार्ग बंद रहा। हालांकि जीटी बेल्ट के अन्य जिलों में इस तरह का कोई नाका नहीं लगाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed