फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers locked the Market Committee office after paddy procurement failed to take place.

Jind News: धान की खरीद नहीं होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला

Wed, 07 Oct 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the Market Committee office after paddy procurement failed to take place.
6 सफीदों 3मार्केट कमेटी के गेट के बाहर बैठे हुए प्रदर्शनकारी किसान। संवाद
सफीदों। शहर की अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नाराज किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज करते हुए हाईवे जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

ताला लगाए जाने की सूचना पर शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। किसान इकबाल सिंह, हरविंदर सिंह, संजय और बलवान सहित अन्य किसानों ने कहा कि वे कई दिनों से धान की फसल लेकर अनाज मंडी में बैठे हैं लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि 14 से 16 प्रतिशत नमी वाली धान की फसल भी नहीं खरीदी जा रही। उनका आरोप है कि राइस मिलर्स मंडी में नहीं आ रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया ठप पड़ी है। किसानों ने कहा कि फसल मंडी में पड़ी रहने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ दूसरी फसल की तैयारी में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि खरीद के दौरान कई बार नमी और अन्य कारण बताकर फसल में कटौती की जाती है। पहले फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ता है और खरीद के बाद भी पूरी कीमत मिलने को लेकर किसानों में असमंजस रहता है। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि अगर जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


मार्केट कमेटी सचिव बोले- मिलर्स के पास धान रखने की जगह नहीं
मार्केट कमेटी सचिव मनोज पाराशर ने कहा कि मंडी में धान खरीद को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। राइस मिलर्स के नहीं आने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। मिलर्स का कहना है कि उनके पास धान रखने की जगह नहीं है। पहले गोदाम खाली होने के बाद ही धान की खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed