{"_id":"a851cc979853775969c3a49bc506a7ad","slug":"farmers-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में किसानों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में मंगलवार को धान की सरकारी खरीद को लेकर किसानों और सरकारी खरीद एजेंसी के खरीदारों के बीच हंगामा गया। गुस्साए किसानों ने सरकारी खरीद एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मामले की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाबुझा कर शांत करवाया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा अनाज मंडियों में किसानों की धान की फसल की खरीद के लिए अलग-अलग खरीद एजेंसियां नियुक्त की गई हैं। मंगलवार को शहर की नई अनाज मंडी में धान की फसल की खरीद की जिम्मेदारी हरियाणा एग्रो कारपोरेशन की थी।
विज्ञापन
मंगलवार को हरियाणा एग्रो कारपोरेशन के अधिकारी फसल की खरीद के लिए मंडी पहुंचे, लेकिन यहां पर खरीद एजेंसी के अधिकारियों द्वारा कई दुकानों को छोड़ बोली की शुरुआत की गई। इस पर आढ़तियों ने एतराज जताया। इसके बाद खरीदारों ने धान की सरकारी खरीद शुरू की तो उन्होंने धान की इन ढेरियों में कमियां निकाल कर इन्हें खरीदने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
खरीद एजेंसी के अधिकारियों के इस रवैये से किसानों का गुस्सा फुट पड़ा। किसानों ने सरकारी खरीदारों पर आरोप लगाए कि सरकारी खरीदार जानबूझकर बहाना बनाते हुए इसे खरीदने से मना कर देते हैं और बाद में वो काफी सिफारिशों पर सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य 1450 रुपये प्रति क्विंटल से कम भावों पर इसकी खरीद करते हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी धान की खरीद करने सरकारी खरीद एजेंसी का कोई जिम्मेदार अधिकारी आने की बजाय चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी अथवा निजी मिल का नौकर खरीद करता है।
किसानों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। मार्केट कमेटी सचिव ने किसानों को कहा कि अनाज मंडी के अंदर धान की सरकारी खरीद में किसी भी किस्म की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। वे खुद उनकी फसल की खरीद पर अपनी नजर बनाए रखेंगे।