{"_id":"61004f518ebc3e789f6a318f","slug":"farmers-going-to-delhi-border-with-field-soil-and-water-jind-news-rtk6191524153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की मिट्टी और पानी लेकर दिल्ली सीमा पर जा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की मिट्टी और पानी लेकर दिल्ली सीमा पर जा रहे किसान
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते अंकुश परोचा। संवाद
- फोटो : Jind
कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान आठ महीने से लगातार धरना दे रहे हैं। अब गांव से युवा खेत की मिट्टी व पानी लेकर कांवड़ यात्रा की तरह दिल्ली बॉर्डर पर जा रहे हैं। जब यह यात्राएं खटकड़ टोल से होकर गुजरती हैं तो यहां पर किसानों द्वारा उन्हें रुकवा कर उनका स्वागत किया जा रहा है। मंगलवार को खटकड़ टोल पर चल रहे धरने की अध्यक्षता ईश्वर छात्तर ने की। सांकेतिक भूख हड़ताल पर रामचंद्र फौजी, वेद प्रकाश शर्मा, लीलू बडनपुर, दलबीर रेढू व रणधीर डाहौला रहे।
खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर गांव की मिट्टी व पानी लेकर जाने वाली कांवड़ यात्रा का स्वागत किसानों द्वारा किया जा रहा है। खेत की मिट्टी और जल लेकर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में कांवड़ यात्रा शुरू की है। किसानों का कहना है कि हर बार हरिद्वार जाते थे, लेकिन अबकी बार अन्नदाता दिल्ली की सीमाओं पर बैठा है। इसलिए गांव की मिट्टी और जल लेकर दिल्ली की सीमाओं पर जा रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं को पवित्र धाम मान कर यह कांवड यात्रा शुरू की गई है। कांवड़ यात्रा में अबकी बार बम बम भोले की जगह इंकलाब जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। इस मौके पर बिजेंद्र सिंधु, कैप्टन भूपेंद्र जागलान, कैप्टन वेदप्रकाश, कैप्टन रणधीर, हरिकेश काब्रच्छां, अनीस खटकड़, संदीप, राजेश, धर्मबीर मांडी, राजेश मौण, अनीता, गीता, कृष्णा, शीला जुलानी, प्रिया खटकड़ व किरण बरसोला भी मौजूद रहे।
ज्यादा दिन टिकेगा भाजपा सरकार का घमंड : परोचा
नरवाना। बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना लगातार जारी है। धरने पर पांच महिलाओं ने अनशन किया और होशियार सिंह ने मंच का संचालन किया। राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच के प्रदेश महासचिव अंकुश परोचा ने भी बद्दोवाल टोल पर अनशन कर रही महिलाओं को समर्थन दिया और किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
अंकुश परोचा ने कहा कि भाजपा सरकार का घमंड ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता। निर्दयी सरकार किसानों की कुर्बानी से भी नहीं मानी तो किसानों को लड़ना पड़ रहा है। जब तक देश का अन्नदाता दुखी है तो देश व प्रदेश सुखी नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच किसानों के साथ मिलकर हर लड़ाई लड़ रहा है और जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक पीछे नही हटेंगे। इस अवसर पर मास्टर बलवीर सिंह, रणधीर फूलियां, होशियार सिंह, मास्टर चांदी राम, दलबीर सिंह नैन व सुनील बद्दोवाल भी मौजूद रहे।
व्यवस्था के अनुसार ओपी चौटाला को नहीं दिया गया माइक : संदीप
उचाना। खटकड़ टोल प्लाजा पर किसान नेता संदीप बड़ौदा ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला प्रकरण ज्यादा तूल पकड़ रहा है। इसको विपक्षी लोग अधिक हवा दे रहे हैं। जबकि यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं है।
मंगलवार को टोल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए संदीप बड़ौदा ने कहा कि वे आठ महीने से बैठे हैं। व्यवस्थाओं के तहत ही ओमप्रकाश चौटाला को माइक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि चौटाला के लिए सभी व्यवस्था की गई थी। सिर्फ बोलने की मनाही थी। इसको ही मुद्दा बनाया जा रहा है। इनेलो के कार्यकर्ताओं को पहले ही बता दिया गया था कि यदि वे आते हैं तो उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान को खाप प्रधान होने के नाते माइक दिया जाता है।

खटकड़ टोल पर किसानों के धरने पर पहुंचे विभिन्न गांवों से किसान। संवाद- फोटो : Jind