फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers forced to queue for urea in three degree temperature

तीन डिग्री तापमान में यूरिया के लिए लाइन में लगने को मजबूर किसान

Sun, 19 Dec 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers forced to queue for urea in three degree temperature
यूरिया खाद के लिए पुरानी मंडी में सरकारी दुकान के बाहर लाइन में लगे किसान। - फोटो : Jind
उचाना। डीएपी के बाद अब यूरिया खाद के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन डिग्री तापमान में जब लोग घरों में दुबके रहते हैं उस समय किसानों को लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी दुकान पर यूरिया के 2750 बैग सरकारी दुकान पर मंडी में पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही किसान ट्रैक्टर-ट्राली सहित अन्य वाहन लेकर मंडी पहुंच गए। किसानों की लंबी लाइन खाद लेने के लिए लग गई। एक किसान को आधार कार्ड पर 10 से 15 बैग तक दिए गए। किसान रामरूप, जगदीश, चंद्र व मनजीत ने कहा कि पहले डीएपी के लिए लाइन में लगना पड़ा तो अब यूरिया के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। खेत और घर का काम छोड़कर सुबह सात बजे ही मंडी में खाद लेने पहुंच गए थे। पहले ही किसानों ने मांग की थी कि डीएपी की तरह यूरिया की किल्लत नहीं हो। इसको लेकर सरकार अधिक मात्रा में यूरिया मंगवाए। अब यूरिया की किल्लत होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। सिंचाई का समय चल रहा है। अगर इस समय फसल में यूरिया खाद नहीं डाला तो गेहूं की फसल खराब हो जाएगी। इस समय फसल को यूरिया की जरूरत है, लेकिन यूरिया कम मात्रा में आने से किसान परेशान हैं। यूरिया की किल्लत नहीं होने के दावे तो प्रशासन कर रहा है, लेकिन यहां पर लंबी लाइनों में किसानों को लगना पड़ रहा है। सरकारी दुकान के सेल्समैन सतीश ने कहा कि 2750 बैग यूरिया खाद के आए। इसमें से एक किसान को आधार कार्ड पर 10 से 15 बैग दिए गए।
विज्ञापन

वर्जन
शनिवार को जिले में कुल 5700 मीट्रिक टन यूरिया पहुंचा है। इसमें 2400 और 900 मीट्रिक टन का रैक जींद में, 2400 मीट्रिक टन का रैक नरवाना में लगा है। अब जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नरेंद्र पाल लालका, गुणवत्ता नियंत्रक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed