फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmers demond speecial girdawari

जलभराव से खराब हुई फसलों की गिरदवारी कराने की मांग

Thu, 30 Sep 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmers demond speecial girdawari
एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे किसान। - फोटो : Jind
बारिश के बाद जलभराव से खराब हो रही फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने लघुसचिवालय पहुंच कर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार किसानों को मुआवजा देने में टाल मटोल कर रही है। किसानों ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि धान की आवक ज्यादा होती है, जबकि नरवाना क्षेत्र में राइस मिलों की सख्या कम है। इसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द किसानों की मागें पूरी नही की गई तो मजबूरन किसानों को रोड जाम करना पड़ेगा। किसान रघुबीर दनौदा, सत्यवान दनौदा, अग्रेज नैन, छोटू बेलरखां, बलवान दनौदा, अशोक नैन, दलबीर जाखड़, प्रदीप नैन ने कहा कि बारिश के कारण अधिकतर फसलें खराब हो चूकी हैं। इसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दे।
विज्ञापन

वहीं धरोदी, इस्माइलपुर, फरैण व नरवाना क्षेत्र के किसानों ने खेतों में गंदा पानी निकासी की मांग रखी। इन गांवों के किसानों ने बताया कि नरवाना शहर के सीवरेज का गंदा पानी खेतों में भरा हुआ है। इसके कारण धान की फसल खराब हो चुकी है। यदि यही हाल रहा तो आगे गेहूं की भी बिजाई नहीं होगी। सरकार द्वारा विशेष गिरदावरी के आदेश आते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। धान खरीद को लेकर व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed