{"_id":"68bb4adcb6ef7154d50cbff0","slug":"farmers-celebrated-teachers-day-on-strike-jind-news-c-199-1-jnd1002-140438-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों ने धरने पर मनाया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों ने धरने पर मनाया शिक्षक दिवस
Sat, 06 Sep 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी22-बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड से कहसून के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य सविता रानी को
उचाना। उपमंडल कार्यालय परिसर में चल रहे अनिश्चित कालीन संयुक्त किसान-मजदूर मोर्चा उचाना के धरना स्थल पर शिक्षक दिवस मनाया गया। कहसून गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल सविता रानी को बेस्ट प्रिंसिपल के अवॉर्ड से सम्मानित किया।
वक्ताओं ने कहा कि निरंतर स्कूल में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के साथ-साथ उनके की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर किए गए कार्यों के चलते उनको धरना स्थल पर सम्मानित करने का फैसला लिया।
छात्तर गांव के स्कूल प्रिंसिपल ओमदत्त शर्मा को भी बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एडवोकेट ईश्वर छात्तर ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बड़ा महत्व होता है। इस तरह से प्राचार्यों को सम्मानित किए जाने से दूसरे शिक्षक भी इससे प्रेरित होते हैं कि वे अधिक से अधिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर कार्य करें।
विज्ञापन
आजाद पालवां ने कहा कि धरना स्थल पर महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है। शिक्षक दिवस मनाने का फैसला लिया गया जिसमें प्राचार्य सविता रानी व ओमदत्त शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनिता सुदकैन, लीला छापड़ा, राममेहर शर्मा, सूबेदार बलबीर बड़ौदा, बीरा करसिंधु, जोधाराम, फूल सिंह, टेकराम, जंगीर पालवां, सतपाल करसिंधु व ज्ञानीराम मौजूद रहे।