{"_id":"6ac6b7d2c3faa315dc08dd88","slug":"farmers-blocked-the-jind-asandh-road-after-paddy-procurement-failed-to-begin-jind-news-c-199-1-sroh1006-161698-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने जींद-असंध मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने जींद-असंध मार्ग किया जाम
विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी18-अलेवा मुख्य चौंक पर जींद-असंध मार्ग पर जाम लगाते किसान। स्रोत किसान
जींद। अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से नाराज अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों और किसानों ने बुधवार को अलेवा के मुख्य चौक पर जींद-असंध मार्ग जाम कर दिया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक जाम रहने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलने पर अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम और नायब तहसीलदार ओंकार दत्त शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसान मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद ही जाम खोलने की मांग पर अड़े रहे।
मामले की सूचना मिलने पर उचाना एसडीएम सुमन यादव डीएम हैफेड अनुराग को साथ लेकर मौके पर पहुंचीं। एसडीएम और डीएम हैफेड किसानों व किसान सभा के पदाधिकारियों को साथ लेकर अलेवा अनाज मंडी पहुंचे। यहां सरकारी खरीद एजेंसी के माध्यम से पीआर किस्म के धान की खरीद शुरू करवाई गई। इसके बाद किसान जाम खोलने के लिए सहमत हुए।
विज्ञापन
मिल अलॉट नहीं होने पर खरीद बंद होने की जताई आशंका
मंडी में किसानों ने एसडीएम के सामने आशंका जताई कि सरकारी खरीद एजेंसी कुछ ढेरियों की खरीद करने के बाद मिलर अलॉट नहीं होने की बात कहकर खरीद बंद कर सकती है। किसानों ने कहा कि यदि दोबारा खरीद बंद हुई तो उन्हें फिर सड़क पर बैठकर जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।