फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers and laborers started indefinite strike

किसान और मजदूरों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers started indefinite strike
धरने पर बैठे किसान व अन्य लोग। संवाद - फोटो : Jind
उचाना। उपमंडल कार्यालय पर शुक्रवार को किसानों व मजदूरों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मांगें पूरी नहीं होने तक प्रतिदिन पांच गांव के लोग क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। धरने की अध्यक्षता प्रधान सतबीर शर्मा कसूहन ने की।
विज्ञापन

किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि गुलाबी सुंडी से खराब हुई कपास की फसल की गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने, डीएपी किसान को मांग के अनुसार देने, एमएसपी पर बाजरे की खरीद किए जाने, नमी के नाम पर किसान को मंडी में परेशान नहीं करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है। जब तक यह मांगें नहीं मानी जाती, किसान और मजदूरों का धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मंडी पीआर धान से अटी हुई है। खरीद के कई-कई दिन बाद भी बारदाना नहीं आ रहा है। खरीद के साथ ही बारदाना मिलना चाहिए, ताकि किसान अपनी फसल बेचकर घर जा सकें। इस मौके पर महिला प्रधान सिक्किम सफा खेड़ी, गीता छातर, सुरेश खटकड़, पवन शास्त्री कसूहन, सुखपाल बड़ौदा, सूबेदार बलबीर बड़ौदा, लीलाराम, गणेशानंद बड़ौदा, ईश्वर शर्मा, साधुराम गिल, धर्मबीर सुदकैन, बीरा करसिंधु, बिजेंद्र घोघडिय़ा, सज्जन शास्त्री, श्रीकांत शर्मा, शमशेर सिंह उचाना खुर्द, बलवान, राजेंद्र काकड़ोद, रघुबीर सिंह, सुरेश खटकड़ व जंगीर पालवां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed