{"_id":"610d62318ebc3e93ad09281b","slug":"farmers-and-labor-organizations-will-demonstrate-on-nine-sandeep-jind-news-rtk620178993","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अगस्त को जिलेभर के किसान व मजदूर संगठन भारत बचाओ दिवस के तहत करेंगे प्रदर्शन : संदीप जाजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अगस्त को जिलेभर के किसान व मजदूर संगठन भारत बचाओ दिवस के तहत करेंगे प्रदर्शन : संदीप जाजवान
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
नौ अगस्त को आयोजित भारत बचाओ दिवस के तहत प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मीटिंग करते हुए संदीप जाजव
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। मजदूर संगठन सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड रमेश चंद्र, जिला प्रधान सतबीर खरल, जिला सचिव कपूर सिंह व सह सचिव संदीप जाजवान ने गांव राजपुरा भैण, लोहचब, सिवाह व मनोहरपुर में मजदूरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
संदीप जाजवान ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों और किसानों के खिलाफ फैसले ले रही है। यह सब बड़े पूंजीपतियों और कॉरपोरेट घरानों के लिए किया जा रहा है। खेती को बर्बाद करने वाले कृषि कानूनों के खिलाफ आठ महीने से ज्यादा समय से किसान सड़कों पर हैं। सरकार शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चला रही है, लेकिन किसानों को बदनाम करने का तिकड़म रच रही है। इन कानूनों के चलते न केवल किसान बर्बाद होगा बल्कि फसल की सरकारी खरीद की प्रणाली बंद होने से जरूरतमंद लोगों को राशन डिपो, मिड-डे मील तथा आंगनबाड़ी जैसी योजनाओं से मिलने वाला अनाज भी अपने आप बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने 44 श्रम कानूनों को रद्द कर चार लेबर कोड में बदल कर मजदूरों व कर्मचारियों को पूंजीपतियों व मालिकों के गुलाम बनाने का प्रबंध कर दिया है। देश को इन पूंजीपतियों के हाथों में बिकने से बचाने के लिए मजदूर व किसान संगठनों ने नौ अगस्त को भारत बचाओ दिवस मनाते हुए देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जींद में भी किसान व मजदूर संगठनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।