फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers adjourned the strike for a month

प्रशासन ने 39 किसानों के खाते में डाला खराब हुई फसलों का मुआवजा

Sun, 05 Jun 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers adjourned the strike for a month
जुलाना। प्रशासन ने मौसम की मार से खराब हुई फसलों का मुआवजा देना शुरू कर दिया है। शनिवार को 39 किसानों के खाते में मुआवजा राशि डाल दी। जिसके बाद किसानों ने तहसील पर चल रहा अपना धरना एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। किसानों ने साफ कहा कि यदि बाकी किसानों की मुआवजा राशि जल्द खातों में नही आईं तो फिर से धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता करते हुए किसान नेता रणधीर मलिक ने कहा कि शनिवार को जुलाना हलके के 39 किसानों के खाते में प्रशासन ने मुआवजा राशि डाल दी है। इससे साफ है कि अब मुआवजा राशि डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसीलदार राकेश मलिक की तरफ से उन्हें आश्वासन मिला है कि अन्य किसानों के खातों में भी जल्द ही मुआवजा राशि डाल दी जाएगी। इसके अलावा डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने किसानों के केस वापस करवाने में सहयोग की बात कही है। इस वजह से एक महीने तक अब किसान अपना धरना कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। एक महीने में यदि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए और सभी किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली तो फिर से धरना शुरू किया जाएगा। बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से तहसील गेट पर ताला लगाकर किसान धरना दे रहे थे। धीरे-धीरे धरना स्थल पर किसानों की संख्या बढने लग गई थी। पुलिस ने दस किसानों पर इस संबंध में मुकदमें दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। इसके बाद किसानों को जमानत भी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed