फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmer protest against dushyant Chautala

दुष्यंत चौटाला का विरोध: दिन भर सड़कों पर डटे रहे किसान, कहा- उपमुख्यमंत्री को गांव में नहीं आने देंगे

Thu, 02 Dec 2021 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 02 Dec 2021 12:00 AM IST
सार

आक्रोशित किसानों को अधिकारियों ने समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। रात करीब आठ बजे उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलने के बाद ही किसान शांत हुए।

विज्ञापन
farmer protest against dushyant Chautala
दुष्यंत चौटाला के गांव में आने की सूचना पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध करने के लिए विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां के गांव दरोली खेड़ा में किसान दिन भर सड़कों पर डटे रहे। किसानों ने गांव की ओर जाने वाले चारों मुख्य मार्गों को बंद कर दिया। वहीं किसान इन मार्गों पर धरना देकर डटे रहे। किसानों को मनाने के लिए प्रशासन मान-मनौव्वल में लगा रहा, लेकिन किसानों ने स्पष्ट कह दिया कि उपमुख्यमंत्री को गांव में नहीं आने देंगे। इसके बाद रात करीब आठ बजे किसानों को सूचना दी गई कि उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया है। तब जाकर किसानों का आक्रोश शांत हुआ।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बुधवार को दरोली खेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शिरकत करने का कार्यक्रम था। वहीं जींद में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी करनी थी। शाम करीब चार बजे बजे दुष्यंत चौटाला जींद पार्टी कार्यालय में पहुंच गए। यहां कार्यक्रम होने के बावजूद दुष्यंत चौटाला कार्यालय में रहे। वहीं एसपी नरेंद्र बिजरानिया इसी दौरान शाम करीब सात बजे तक दरोली खेड़ा में किसानों को समझाने का प्रयास करते रहे। इसका किसानों पर कोई असर नहीं हुआ और रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया है। वे शादी में नहीं आएंगे। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन


कहीं रोड रोलर लगाया तो कहीं पेड़ काटे
उपमुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए किसानों ने दरोली खेड़ा जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया था। इसके लिए उचाना से दरोली खेड़ा मार्ग के पास जहां किसानों में मंच लगा रखा था, इसके पास ही सडक़ के बीचोंबीच रोड रोलर भी खड़ा कर दिया। इसके अलावा मंगलपुर, सुरबराह व झील गांवों की तरफ से आने वाले रास्तों पर पेड़ काट कर गिरा दिए गए और ट्रॉली लगाकर रास्ते बंद कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed