{"_id":"6154ab1d8ebc3e61e77de655","slug":"farmer-leeder-wantes-msp-rate-for-difrrenet-comodity-jind-news-rtk6255252170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी पर खरीद नहीं हुई तो डीसी कार्यालय के बाहर मंडी लगाएंगे किसान: कंडेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी पर खरीद नहीं हुई तो डीसी कार्यालय के बाहर मंडी लगाएंगे किसान: कंडेला
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
मीटिंग में मौजूद भारतीय किसान यूनियन के सदस्य।
- फोटो : Jind
Link Copied
भारतीय किसान यूनियन के नेता छज्जू राम कंडेला की अध्यक्षता में रानी तालाब स्थित परशुराम वाटिका में मीटिंग हुई। छज्जूराम कंडेला ने कहा कि सरकार द्वारा फ सल खरीद को लेकर कोई खरीद व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि खरीद के मात्र दो दिन बाकी रह गए हैं और सभी अधिकारी व मंडी कर्मचारी प्रचार करते फि र रहे हैं कि किसान अपनी फ सलों का रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं। प्रदेश सरकार ने मीटिंग में यह फैसला लिया है कि भावांतर योजना के तहत सिर्फ 25 प्रतिशत फसल ही खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
कंडेला ने कहा कि जिले में खरीफ फसलों की गिरदावरी करवाई जाए और फ सलों का लागत के आधार पर मुआवजा दिया जाए। अभी तक प्रदेश के किसी भी जिले में गिरदावारी के आदेश नहीं दिए गए हैं। छज्जूराम कंडेला ने कहा कि अगर सरकार ने एमएसपी पर किसानों की फसल नहीं खरीदी तो किसान मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला लगाने को मजबूर होंगे। वहीं किसान बाजार व अन्य फसलों को मंडी में नहीं ले जाकर डीसी कार्यालय के बाहर मंडी लगाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष रामफ ल कंडेला, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढूल पोकरी खेड़ी, रामफल नंबरदार गुलकनी, बिंदर नंबरदार ईंटल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।