{"_id":"614779ca8ebc3e5b751c706a","slug":"farmer-death-in-farm-jind-news-rtk6245178166","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्जन गांव में शनिवार रात को लगभग आठ बजे गए 55 वर्षीय किसान रामनिवास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रामनिवास सुबह तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो नहर में रामनिवास बेसुध हालात में मिला। जहां से परिजन उसको शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर आए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दिए बयान में मृतक के चचेरे भाई आजाद ने बताया कि रामनिवास शनिवार रात को लगभग आठ बजे खेत में पानी लगाने के लिए गया। रातभर वह वापस घर नहीं आया तो सुबह उसकी तलाश के लिए वह खेत में गए, लेकिन वह वापस खेत में पहुंचे तो उनको कहीं पर भी रामनिवास नहीं मिला। इसके बाद खेतों के साथ लगते रजबाहे में रामनिवास बेसुध हालात में दिखाई दिया, जिसके बाद वह उसको नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए तो चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगेगा।