{"_id":"5f133e558ebc3e63d016a26e","slug":"family-adamant-on-arrest-of-killers-cremation-done-after-assurance-jind-news-rtk5646550150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़ा रहा परिवार, आश्वासन के बाद किया शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़ा रहा परिवार, आश्वासन के बाद किया शव का अंतिम संस्कार
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
परिजनों से बात करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Jind
Link Copied
शहर के मोरपत्ती मोहल्ले में शुक्रवार शाम को बाइक सवार युवकों ने नरेंद्र की हत्या कर दी थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करने को लेकर लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी। परिजन हत्यारों को पकड़ने और सुरक्षा देने तक दाह संस्कार नहीं करने पर अड़े थे। पुलिस अधिकारी दिनभर परिजनों से बातचीत करते रहे। पुलिस अधिकारी आश्वासन देते रहे कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन परिजन इस बात पर अड़े रहे कि पहले हत्यारों को गिरफ्तार किया जाय, परिवार के सदस्यों को पुलिस सुरक्षा के साथ आर्म्स लाइसेंस नहीं दिया जाता तब तक शव नहीं उठाएंगे। बाद में पुलिस के आश्वासन पर परिजन मान गए। पुलिस ने परिवार के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर दी तथा हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने हत्या के आरोप में आठ नामजद व पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के लिए शुक्रवार शाम को मोरपत्ती मोहल्ले में बाइक सवार युवकों ने पैरोल पर आए नरेंद्र मोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नरेंद्र को तीन गोलियां लगी हैं। डीएसपी साधुराम ने बताया कि मृतक के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर रिषिया, गगड़, भीरा, मिडा, जिंदू, बागा, मीरा, रविंद्र के अलावा पांच अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। करीब चार वर्ष पूर्व हुए झगड़े में नरेंद्र व उसके परिवार के कुछ अन्य सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था। जून में नरेंद्र व परिवार के अन्य सदस्य पैरोल पर आए थे। शुक्रवार शाम नरेंद्र अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ा था तो बाइक सवार युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। शाम सवा सात बजे नरेंद्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
नागरिक अस्पताल में मौजूद पुलिस बल।- फोटो : Jind
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।