फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   facebook account women 35 lacs

फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम से फर्जी खाता बनाकर 35 लाख रुपये की ठगी करने के गिरोह में शामिल महिला गिरफ्तार

Sat, 17 Apr 2021 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
facebook account women 35 lacs
फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम पर फर्जी खाता बनाकर, लोगों को अपने जाल में फसाने के मामले में हैदराबाद के त्रिमुल गांव निवासी महिला सरिता को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी तक दो युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट निवासी अजय ने दो मार्च को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी को उसकी फेसबुक आइडी पर मारिया विल्सन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसके द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही उसने चेट शुरू कर दी। इस दौरान मारिया विल्सन ने व्हाट्सएप नंबर मांगकर उस पर चेट करने लगी और अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद उन्होंने उसको कई तरह के डर दिखाकर 3510809 रुपये की ठगी की थी। इस मामले में एसआईटी बनाई गई थी। एसआईटी का इंचार्ज शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार को बनाया था। महिला व्हाट्सएप पर कॉल कर लोगों को अपने झांसे में लेती थी। इसमें महिला की सहायता उसका पति तथा गिरोह में शामिल सभी लोग करते थे। इस गिरोह में यह सभी लोग आसपास के क्षेत्र के ही हैं। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed